रायपुर

अभिनेता सलमान खान से शादी के मामले में सुनवाई कल, ससुराल वालों ने बहु पर लगाया था आरोप

बैकुंठपुर के पंडोपारा कालरी में रहने वाले बसंतलाल का विवाह देवरा भैयाथान सूरजपुर में रहने वाली रानी देवी से हुआ था। वे सालों तक साथ रहे। बसंत कालरी के एसईसीएल में कार्यरत थे। 25 जुलाई 2013 को बसंत ने घर पर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2020, 7:56 PM IST
अभिनेता सलमान खान से शादी के मामले में सुनवाई कल, ससुराल वालों ने बहु पर लगाया था आरोप
अभिनेता सलमान खान से शादी के मामले में सुनवाई कल, ससुराल वालों ने बहु पर लगाया था आरोप

रायपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक बहुत ही अजीबोगरीब मामला आया है। जहाँ मृत बेटे की अनुकम्पा नौकरी बहू को ना मिले इसके लिए ससुरालवालों ने बहू की सलमान खान से शादी की फर्जी फोटो कोर्ट में बतौर सबूत पेश कर दी। तस्वीर देखकर पैरवी कर रहे वकील और न्यायाधीश चौंक गए।

बैकुंठपुर कुटुम्ब न्यायालय ने फोटो को फर्जी मानते हुए बहु के पक्ष में फैसला सुनाया था। जिसके खिलाफ परिवार वाले हाईकोर्ट गए थे। अब इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में 4 हफ्ते बाद की जायेगी।

ये हैं पूरा मामला

बैकुंठपुर के पंडोपारा कालरी में रहने वाले बसंतलाल का विवाह देवरा भैयाथान सूरजपुर में रहने वाली रानी देवी से हुआ था। वे सालों तक साथ रहे। बसंत कालरी के एसईसीएल में कार्यरत थे। 25 जुलाई 2013 को बसंत ने घर पर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ससुराल वाले बसंतलाल की मृत्यु के बाद मिलने वाली नौकरी बहु को नहीं देना चाहते हैं इसीलिए उन्होंने उसे यह कहकर घर से निकाल दिया कि वे उसे बसंत की पत्नी नहीं मानते।

ससुराल वालों ने कोर्ट में अभिनेता सलमान खान के साथ उसकी एक फर्जी तस्वीर पेश करते हुए कहा कि उनकी बहु की शादी सलमान खान से हो चुकी है और उसका मृतक बसंतलाल से कोई वास्ता नहीं है। ऐसे में अनुकम्पा के तौर पर मिलने वाली नौकरी पर भी उसका कोई हक़ नहीं है।

Updated on:
10 Jan 2020, 7:56 PM IST
Published on: