रायपुर

पत्नी से माफी मंगवाने वाला हिस्ट्रीशीटर अब नहीं रहा, छत से कूदने के बाद मौत, वायरल हुआ था वीडियो

Raipur News: पुलिस से बचने के लिए छत से कूदने वाले हिस्ट्रीशीटर की अस्पताल में मौत हो गई। कुछ दिन पहले उसका सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक युवक की पिटाई कर रहा था।
less than 1 minute read
Oct 26, 2025
मौत (Photo source- Patrika)
मौत (Photo source- Patrika)

CG News: पुलिस से बचने के लिए छत से कूदने वाले हिस्ट्रीशीटर की अस्पताल में मौत हो गई। कुछ दिन पहले उसका सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक युवक की पिटाई कर रहा था। इसके साथ ही अपनी पत्नी के पैर पकड़कर माफी मंगवा रहा था। सिविल लाइन पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था।

जानकारी के मुताबिक, गोरखा कॉलोनी निवासी सुदर्शन छुरा उर्फ विक्की खोचर सिविल लाइन इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। 15 अक्टूबर की रात विक्की और उसके साथियों ने सरस्वती नगर इलाके के कोटा में दोपहिया सवार धनंजय तांडी को रोक लिया था। विक्की ने गाली-गलौज करते हुए धनंजय पर चाकू से हमला किया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने विक्की पर केस दर्ज किया था।

छत से कूदकर भागने की कोशिश

सरस्वती नगर पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने रात में विक्की के घर में छापा मारा। वह पुलिस से बचने के लिए छत से कूद गया। उसे गंभीर चोट लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मौत हो गई।

पत्नी से मंगवाई थी माफी

विक्की का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह गरियाबंद के एक युवक की पिटाई और पत्नी के पैरों में गिराकर माफी मंगवाता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चाकूबाजी की घटना के पहले था।

विक्की की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -दीपक पासवान, टीआई, सिविल लाइन, रायपुर

Updated on:
26 Oct 2025 12:21 pm
Published on:
26 Oct 2025 12:21 pm