रायपुर

Amit Shah in Chhattisgarh: गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, 4 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Amit Shah in Chhattisgarh:बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में मध्यप्रदेश के साथ उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य हिस्सा लेंगे।
2 min read
May 19, 2026
Amit Shah Chhattisgarh Visit
Amit Shah Chhattisgarh Visit(photo-patrika)

Amit Shah in Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने रायपुर में अत्याधुनिक डायल 112’ और फॉरेंसिक मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाने के बाद बस्तर पहुंचे। यहां नेतानार में आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री ने सभा को संबोधित किया। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर कहा कि कहा कि आज सबके लिए ऐतिहासिक दिन हैं। नक्सलवाद खत्म करने में सबका योगदान है।

Amit Shah in Chhattisgarh: आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 19 मई 2026 का दिन बस्तर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज होने जा रहा है। जगदलपुर में पहली बार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पहुंचे

इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने दोनों मुख्यमंत्रियों से विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा भी की।

बस्तर में पहली बार बैठक

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में पहली बार आयोजित हो रही यह उच्च स्तरीय बैठक क्षेत्र के लिए गौरव और विश्वास का विषय है। कभी नक्सली हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर आज शांति, सुरक्षा और विकास की नई पहचान बना रहा है। ऐसे समय में देश के वरिष्ठ नेतृत्व और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति बस्तर के बदलते स्वरूप और बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बैठक अंतरराज्यीय समन्वय को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बस्तर के निर्माण की दिशा में भी ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी।

गृहमंत्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार ग्राम में सीआरपीएफ कैम्प पहुँचे। यहाँ उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा ( जन सुविधा केंद्र ) का उद्घाटन किया। अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही स्व सहायता समूह की महिलाओं से जाना कि कैसे वे इमली बिक्री कर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं।

शाह ने बस्तर की इमली का स्वाद चखा और कहा कि यहां की इमली में बहुत मिठास है।समूह की लंबी नाग ने बताया कि इस समूह से जुड़कर वे सालाना एक लाख रु तक आय अर्जित कर सकेंगी । गुंडाधूर महिला स्व सहायता समूह में महिलाएं इमली का प्रसंस्करण करके उच्च गुणवत्ता युक्त इमली पल्प तैयार कर रही हैं।

Updated on:
19 May 2026 08:32 am
Published on:
19 May 2026 07:15 am