रायपुर

पति के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, अनाथ हुए तीनो बच्चों की चीख से सिहर उठा इलाका

मृतक और उसकी पत्नी मजदूरी करते थे। घटना के समय रात में उसके तीन बच्चे भी थे, जो 12 से १६ साल के हैं। संतोष ने घटना से पहले तीनों बच्चों को अलग कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद खुद पर आग लगा ली थी।

less than 1 minute read
Feb 03, 2020
पति के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, अनाथ हुए तीनो बच्चों की चीख से सिहर उठा इलाका

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी के खमतराई इलाके में पति को आग से बचाने के दौरान 80 फीसदी से अधिक झुलसी पत्नी की भी मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत के बाद उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक रावाभांठा बंजारी नगर निवासी संतोष साहू(47) का शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी सावित्री से झगड़ा हो गया। विवाद बढऩे पर दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई। इसके बाद गुस्से में संतोष ने खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा लिया।

यह देखकर उसकी पत्नी सावित्री उसे बचाने दौड़ी। पति को बचाते-बचाते वह भी बुरी तरह झुलस गई। संतोष 90 फीसदी से अधिक झुलस गया था। उसकी पत्नी भी 80 फीसदी से अधिक झुलस गई थी। दोनों को मोहल्ले वाले डीकेएस में भर्ती कराए थे। उपचार के दौरान शनिवार को संतोष की मौत हो गई थी। इसके बाद रविवार को सावित्री ने भी दम तोड़ दिया।

तीन बच्चे हुए अनाथ

मृतक और उसकी पत्नी मजदूरी करते थे। घटना के समय रात में उसके तीन बच्चे भी थे, जो 12 से 16 साल के हैं। संतोष ने घटना से पहले तीनों बच्चों को अलग कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद खुद पर आग लगा ली थी। संतोष और उसकी पत्नी की मौत के बाद तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। उनका पालन-पोषण करने वाला कोई नहीं है। आसपास रहने वाले उनके रिश्तेदारों ने बच्चों को अपने पास रखा है।

Published on:
03 Feb 2020 04:05 pm
Also Read
View All