रायपुर

शहर में किसी भी जगह जलभराव की समस्या से निजात पाने कॉल करें इस हेल्पलाइन नंबर पर

शहर में बारिश की वजह से जगह- जगह जलभराव हो रहे हैं, अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तों आप इन नम्बर पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा दें
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 4:08 PM IST
baarish
शहर में किसी भी जगह जलभराव की समस्या से निजात पाने कॉल करें इस हेल्पलाइन नंबर पर

रायपुर. इस वक्त छत्तीसगढ़ में चारो ओर मानसून सक्रिय है। जिससे रायपुर सहित अन्य जगहों पर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। बारिश के आने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत तो मिली है पर साथ ही यह बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बन गया है। बारिश के पानी से शहर की सडक़े जलमग्न हो गई है, साथ ही कई इलाकों में पानी लोगों के घरो में भी जा घुसा।

अगर शहर में कहीं पर भी बारिश की वजह से जलभराव हो तो आप 0771-2274101 पर संपर्क कर अपनी शिकायत कर सकते हैं। इसमें आपको अपने इलाके का नाम व समस्या बतानी होगी जिसके बाद आला अधिकारी द्वारा जल्द से जल्द आपके क्षेत्र की जलभराव की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।

मानसून के प्रदेश में मेहरबान होने से शहर में नगर निगम के कार्यों की पोल खुल चूकी है। रायपुर में हुई पहली रिमझिम बारिश ने ही शहर के कुछ इलाकों को स्वीमिंग पुल में तब्दील कर दिया। नगर निगम ने बारिश के आने से पहले नालियों की सफाई करने की बात कही थी। पर बारिश के होते ही निगम के झुठी वादों की बातें सबके सामने आ गई।

शहर के कई इलाके जैसे- जलविहार कॉलोनी, राजातालाब, अवंति विहार समेत कई क्षेत्र थोड़ी सी ही बारिश में जलमग्न हो गए। यहां सड़ाकों में घुटनों तक पानी भर गया। सडक़ो पर निकासी की उचित सुविधा नही होने के कारण पानी लोगों के घरों तक घुस गया था। बारिश का मंजर एेसा है कि कुछ दिनों पहले हुई बारिश में तेलीबांधा थाने में भी पानी घुस गया था। अब तक रायपुर में लगभग ४५ मिमी बारिश हो चुकी है।

Published on: