रायपुर.एक माह से मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को बारिश के बाद से जहां गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं नगर निगम की बदइंतजामी की पोल भी खुल गई। महज ४० मिनट की बारिश में शहर के दर्जनभर से अधिक इलाकों में घरों के अंदर घुटनों तक पानी भर गया। नाले उफनकर सडक़ पर बहने लगा। यही नहीं, बिगड़ी व्यवस्था को बनाने के लिए नगर निगम का अमला भी नहीं निकला।