रायपुर

इग्नू बीए हिंदी का पेपर परीक्षा से एक दिन पहले लीक, आप का आरोप – 10 हजार में बेचा गया पेपर

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में बीए हिंदी का प्रश्नपत्र एक दिन पहले ही बाहर आ गया है। पेपर लीक होने की सूचना से हड़कंप मच गया।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2017, 12:35 PM IST
IGNOU BA Hindi Paper Leak
स्टेशन पर अवैध वेंडिंग मामले मेंं रेल प्रशासन से पूछा- अब तक क्या कार्रवाई की

रायपुर . इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में बीए हिंदी का प्रश्नपत्र एक दिन पहले ही बाहर आ गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अनिल बघेल ने गुरुवार रात यह प्रश्नपत्र मीडिया में सार्वजनिक कर दिया। बघेल खुद एक परीक्षार्थी के तौर पर परीक्षा में शामिल हुए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि इग्नू के सभी केंद्रों पर परीक्षा से एक दिन पहले प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका दे दी जा रही है। परीक्षा के दिन घर से लिखकर लाई कॉपी जमाकर केंद्र संचालक दूसरे दिन का प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करा दे रहे हैं।

प्रमाण के तौर पर उन्होंने गुरुवार को दोपहर बाद की पाली में होने वाली समाजशास्त्र के प्रश्नपत्र की तस्वीर दिखाई, जिसे उन्होंने एक टेलीविजन स्क्रीन के आगे खींचा है। टेलीविजन स्क्रीन पर एक सरकारी समाचार चैनल का कार्यक्रम है और सुबह 8.32 का समय दिख रहा है। आप के प्रदेश संयोजक डॉ. संकेत ठाकुर ने कहा, इसके लिए प्रति प्रश्नपत्र 10 हजार रुपए लिए जा रहे है।

रणनीति बनाकर लिया था दाखिला, व्यापमं से भी बड़े घोटाले की आशंका
आप के प्रदेश संयोजक डॉ. संकेत ठाकुर, प्रदेश यूथ विंग के अध्यक्ष सौरभ निर्वाणी और प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने बताया कि इग्नू परीक्षा में एेसे फर्जीवाड़े की सूचना कई वर्षों से मिल रही थी। इसका खुलासा करने के लिए अनिल वघेल ने तय रणनीति के तहत बिलासपुर केंद्र में दाखिला लिया था। आप नेताओं ने बताया कि प्रदेश में एेसे 27 अध्ययन केंद्र संचालित हैं। 10 हजार प्रति प्रश्नपत्र प्रति परीक्षार्थी की दर से यह व्यापमं से भी बड़ा घोटाला हो सकता है।

Updated on:
8 Dec 2017, 12:35 PM IST
Published on: