
बिलासपुर . बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एसईसीआर के जीएम सुनील सिंह सोइन ने पेंट्रीकार के कर्मचारी को यात्रियों को न्यूज पेपर पर समोसा लपेटकर देते रंगे हाथों पकड़ा गया। जीएम ने कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई और पेंट्रीकार संचालक पर 5 हजार रुपए जुर्माना लगाने को आदेश दिया। गौरतलब है कि इस ट्रेन में भी उसी कंपनी की पेंट्रीकार है, जो उत्कल एक्सप्रेस में पिछले दिनों खाने के लिए बाथरूम के पानी का उपयोग करते हुए पकड़ा गया था।
READ MORE : दुष्कर्म के आरोपी दीपक चक्रवर्ती के बारे में पूछताछ करने सीएमडी कॉलेज पहुंची पुलिस, देखें वीडियो
दरअसल रेलवे महाप्रबंधक (जीएम) ने बुधवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के 5 स्लीपर कोचों एवं 2 एसी-3 कोचों के यात्रियों से संवाद कर यात्री सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। इस दौरान ज्यादातर यात्रियों ने ट्रेनों की साफ़ - सफाई एवं स्वच्छता तथा ट्रेनों में उपलब्ध कराई जाने वाली बेडरोल व खान-पान सामग्री की गुणवत्ता के बारे में शिकायत की। निरीक्षण के दौरान जीएम के साथ मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर कौशल किशोर, सचिव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हिमांशु जैन तथा बिलासपुर एवं रायपुर मंडल के अधिकारी भी थे।
पेपर की स्याही से कैंसर का खतरा : जीएम ने कहा कि न्यूज पेपर को छापने के दौरान उस पर उपयोग होने वाली स्याही में कई हानिकारण केमिकल होते हैं, जो खाद्य सामग्री के माध्यम से व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। हानिकारक स्याही के केमिकल से पेट से संबंधित बीमारी व कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।
READ MORE : स्वच्छता में फिसल रहा बिलासपुर, तीसरे से 8 वें स्थान पर आया
पांच हजार का लगाया जुर्माना : छग एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में यात्रियों को न्यूज पेपर पर लपेटकर खाद्य सामग्री दी जा रही थी। जीएम ने पंेट्रीकार संचालक पर 5 हजार रुपए जुर्माना किया है।
राजेंद्र बोरमन, क्षेत्रीय प्रबंधक आईआरसीटीसी
Published on:
8 Dec 2017, 11:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.