4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भड़के मंत्री ने कहा-फंड, स्टाफ सब दिया, बहाने नहीं अब काम चाहिए

उन्होंने निगम आयुक्त को 31 दिसंबर तक सभी सड़कों के डामरीकरण और सीसीकरण का कार्य पूर्ण कराने कराने निर्देश दिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 7 Dec 2017, 1:48 PM IST

Minister Amar Agarwal

बिलासपुर . नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अफसरों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति और घटिया निर्माण पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि फंड, स्टाफ सब दिया अब क्या दिक्कत है, निगम और लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने एक दूसरे पर दोष मढ़कर पल्ला झाडऩे की कोशिश की तो मंत्री ने कहा फंड दिया, स्टाफ दिया अब काम चाहिए कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। उन्होंने दोनों विभाग के अफसरों से एक-एक सड़क की जानकारी लेकर सड़कों की डेडलाइन तय करते हुए फरवरी तक कार्य पूर्ण करने निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन मंत्री ने पहले निगम के कार्यों की समीक्षा की निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे, महापौर किशोर राय और सभापति अशोक विधानी से उन्होंने कहा कि न अफसर बैठ रहे हैं और न जनप्रतिनिधि फाइलें पेंडिंग है एेसे काम नहीं चलेगा। उन्होंने निगम आयुक्त को 31 दिसंबर तक सभी सड़कों के डामरीकरण और सीसीकरण का कार्य पूर्ण कराने, कालोनियों के हैंडओवर और अवैध कालोनियों के नियमितिकरण के कार्य को प्राथमिकता से कराने निर्देश दिया।

READ MORE : लोकार्पण के इंतजार में पड़ी मच्छरदानी, मरवाही-पेण्ड्रा व गौरेला में मलेरिया का कहर

सीवरेज के कार्य की स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए गैंग बढ़ाकर काम मे तेजी लाने और कार्यों की मानिटरिंग दुरुस्त कराने निर्देश दिया। जब महापौर ने मानिटरिंग करने की बात कही तो मंत्री ने पूछा कि फिर क्यों सड़कें खराब बन रही है क्यों बार-बार सड़कों को उधड़वाया जा रहा है। निगम के कार्यों की समीक्षा कर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अफसरों को तलब कर लोक निर्माण विभाग के एक-एक सड़कों के संबंध में चर्चा कर जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य की धीमी गति से आमजन को हो रही परेशानी को लेकर नाराजगी जाहिर की। लोकनिर्माण विभाग के मुख्यअभियंता एके मंधान ने जब सीवरेज के कारण हो रही परेशानी का हवाला दिया तो मंत्री ने कहा कि किंतु परंतु नहीं अब काम चाहिए फरवरी माह तक सारी सड़कें बन जानी चाहिए। बहानेबाजी नहीं चलेगी परिणाम चाहिए। उन्होंने सीई से स्पोर्टस काम्पलेक्स के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने, गांधी चौक- तारबाहर रोड पर धूल गर्द को नियंत्रित करने के लिए लगातार पानी का छिड़काव कराने निर्देश दिया। वहीं एडीशनल एसपी ट्रैफिक रोहित बघेल से मोबाइल पर चर्चा कर गांधी चौक-तारबाहर रोड पर बेरीकेटिंग कर जवान तैनात करने और मटेरियल डालने में आ रही दिक्कत को दूर कराने निर्देश दिए। मंत्री ने कलेक्टोरेट से उसलापुर रोड के संबंध में जानकारी मांगी तब सीई ने बताया कि वन विभाग से पेड़ों की कटाई के लिए क्लीयरेंस लेने के बाद इस रोड पर चौड़ीकरण का कार्य कराया जाएगा इस पर मंत्री ने चेतावनी दी कि फरवरी तक कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। वहीं गुरुनानक चौक से लालखदान रोड के चौड़ीकरण के कार्य को दो माह में पूर्ण कराने निर्देश दिए।
READ MORE : चोरी का हुआ पर्दाफास, नगर सहित नाबालिग गिरफ्तार, देखें वीडियो

कहा, ये सब सुनने के लिए नहीं बैठा : बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने सीवरेज की खुदाई के बाद काम्पेशन ठीक न होने की वजह से सड़कों की धंसने की शिकायत की तो निगम के अफसरों ने हाईकोर्ट रोड पर सीवरेज का पाइप लाइन तोडऩे का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा ये सब सुनने नहीं बैठा समन्वय बनाकर काम कीजिए आपस में चर्चा कर काम कराइए ताकि इस तरह की समस्या न हो। काम चाहिए बहाने बाजी नहीं
अगस्त-सितंबर तक पुल का कार्य पूर्ण कराएं : मंत्री ने पुराने अरपापुल के दोनों तरफ चल रहे पुल बनाने के कार्य के संबंध में पूछताछ की तो सीई ने बताया कि दोनों तरफ के पुल का निर्माण मार्च 2019 तक पूर्ण करा लिया जाएगा। इस पर मंत्री ने कहा कि कोशिश करें कि एक तरफ के पुल का कार्य अगस्त-सितंबर तक पूर्ण कराएं। पूरा फोकस एक साइड के पुल पर करें जिससे यह संभव हो दूसरे तरफ के पुल का कार्य भले ही मार्च 19 तक पूरा हो।

READ MORE : अवैध तरीके से हो रहा था ब्लड का कारोबार, औषधि प्रशासन ने मारा छापा