
बिलासपुर . रेलवे क्षेत्र के वायरेलस कॉलोनी में रहने वाले रेलवे कर्मी के सूने मकान में मंगलवार को लाखों का सामान चोरी हो गया था। तारबहार पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। स्पेशल टीम ने पतासाजी कर चोर को गिरफ्तार कर उससे चोरी का सामान व नगद रुपए बरामद किया गया है। मालूम हो कि तारबाहर वायर लेस कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 1314/2 में रहने वाले सतेन्द्र नारायण के सूने मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए का सामान चोरी कर दिया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर तारबहार पुलिस मामले की जांच कर रही थी। वहीं विशेष टीम के सदस्यों द्वारा पतासाजी किया जा रहा था। टीम के सदस्यों को सूचना मिली कि वायरलेस कॉलोनी में रहने वाले कुछ लड़के प्रार्थी के घर आसपास घूम रहे हैं। इस दौरान टीम के सदस्यों ने संदेही डेविड टण्डन पिता सोहन लाल (22) वायरलेस कॉलोनी निवासी को गिरफ्तार कर पूछताछ किया। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रह, कड़ाई से पूछताछ करने पर तीन नाबालिग लड़कों के साथ चोरी कर सारा पैसा आपस में बांटने की बात स्वीकार की। उसके बताए स्थान से घेराबंदी कर चोरी के सामान सहित अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है।
READ MORE : आराम से ड्रायफ्रूट्स खाए, फिर 2 लाख के जेवर ले उड़े, जांच में जुटी पुलिस
जब्त हुआ सामान : पुलिस द्वारा जब्त किए गए चोरी के सामान में 2 नग कैमरा, 6 चांदी का सिक्का, 1 जोड़ी चांदी का पायल, 1 घड़ी, 1 चांदी की लक्ष्मी की मूर्ति, 1 जोड़ी टाप्स, 1 नग हार, 1 नग माला, 2 नग प्लेट, 1 नग लोटा, 1 नग चांदी का राड, एक टेडीबीयर, बैग, छोटा व बड़ा एक-एक पर्स शामिल है।
बड़े आराम से किया था चोरी : घर में चोरी करने घुसे चार चोरों ने बड़े आराम से चोरी किया। घर में रखे खाने-पीने का खाकर चोरी का अंजाम दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त चोरों को मकान मालिक के हर गतिविधियों की जानकारी थी। मौका मिलते ही चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।
Published on:
6 Dec 2017, 2:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.