
बिलासपुर . रेलवे डीओ कार्यालय में कलर्क के सूने मकान में चोरों ने धावा बोला 2 लाख के गहने सहित 20 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने जाते समय घर के दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया था। पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। तारबाहर कंस्ट्रक्शन कॉलोनी के क्वार्टर नम्बर 1314/2 निवासी सतेंद्र नारायण सिंह के सूने मकान के दरवाजे का ताला तोड़ कर दाखिल हुए और कमरे में आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने आलमारी का लॉक तोड़ कर लॉकर में रखे सोने के गहने टॉप्स, सोने की चैन, कंगन और अन्य सामान के साथ ही नगदी रकम 20 हजार चोरी कर ली। चोर पूजा रूम में रखे 28 चांदी के सिक्के और डिजिटल कैमरा ले गए। चोरी ने पूरे घर की आराम से तलाशी भी ली। सतेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि बडे भाई चिरमिरी में सड़क हादसे में घायल हो गए थे, जिसे देखने वह 2 दिसम्बर को परिवार समेत गए थे। सोमवार को 12 बजे वापस लौटे तो बाहर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने पड़ोसी से मदद मांगी और दरवाजा खुलवाया तो चोरी का पता चला।
उन्होने बताया कि चोरों ने रसोई घर में रखे पीतल के बर्तन भी साथ ले गए हैं। चोर भागते समय अंदर से दरवाजा बंद कर पीछे की खिड़की तोड़कर भागे होंगे। चोरी गए गहनों की कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई गई है। थाना प्रभारी अशोक द्विवेदी ने बताया कि सूचना के बाद मौके पहुची टीम ने डॉग स्क्वायड़ और फ्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ड से जांच कराई गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चोरों ने डिब्बे में रखे ड्रायफू्रट्स खाए : घर में चोरी करने घुसे चोरों ने सूने मकान का पूरा फायदा उठाया। घर की तलाशी लेने के बाद चोरों ने पहंले आराम से ड्रायफ्रूट्स भी खाए और खाली डिब्बा भी अपने साथ ले गए। इससे ऐसा लगता है कि चोर काफी शातिर हैं।
चोरी के अंधिकांश मामले पेंडिंग : तारबाहर थाना में हुई चोरियों की अधिकांश वारदातें अब भी अनसुलझी हैं। चोरों का पता लगाने में नकाम पुलिस रात्रि गस्त में कसावट लाने की बात तो कहती है, लेकिन उसके बाद भी चोरी की वारदात थम नही रही है।
Published on:
06 Dec 2017 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
