4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म के आरोपी दीपक चक्रवर्ती के बारे में पूछताछ करने सीएमडी कॉलेज पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

पुलिस ने पीडि़ता का मुलाहिजा कराने के बाद एफआईआर दर्ज मामले की जांच में जुटी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 7 Dec 2017, 5:52 PM IST

cmd collage

बिलासपुर . दुष्कर्म के आरोपी पूर्व प्रिंसिपल के बारे में जानकारी हासिल करने बिलासा टीम के सदस्य आज सीएमडी कॉलेज पहुंची। प्रभारी प्रिंसिपल ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। 9 अक्टूबर को प्रिंसिपल के साथ मार्केटिंग का काम करने वाली महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से प्रिंसिपल फरार हो गया। दो माह से फरार दुष्कर्म के आरोपी की जानकारी लेने थाना प्रभारी विनोदिनी टांडी, एसआई दुर्गा किरण पटेल मौर्य व एएसआई निरुपमा तिवारी गुरुवार को सीएमडी कॉलेज पहुंची। प्रभारी प्रिंसिपल डीके तिवारी से पूछताछ किया गया। प्रभारी पिं्रसिपल ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कहीं। मालूम हो कि 9 अक्टूबर को सीएमडी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल पर प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीडि़त महिला ने महिला सेल में जाकर मेघा टेम्बुलकर से शिकायत करते हुए बताया था कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीडि़ता का मुलाहिजा कराने के बाद एफआईआर दर्ज मामले की जांच में जुटी थी। मामला प्रकाश में आते ही आरोपी फरार हो गया।
READ MORE : सीएमडी के प्रिंसिपल पर लगा दुष्कर्म का आरोप, पुलिस एफआईआर की तैयारी में, देखें वीडियो

मार्केटिंग के जरिए हुई थी मुलाकात : पीडि़त महिला ने जानकारी देते हुए बताया था कि दीपक चक्रवर्ती से उसकी मुलाकात मार्केटिंग का काम करने के दौरान हुई थी। दीपक चक्रवर्ती सीएमडी कॉलेज में बायो के प्रोफेसर के पद पर कार्य करते हुए प्रिंसिपल बने थे। एक बहुत अच्छे प्रोफेसर थे तथा उनके पढ़ाए हुए छात्र आज अच्छे पोस्ट पर कार्यरत है।
376 का मामला हुआ है दर्ज : डॉक्टरी मुलाहिजा कराने के बाद पुलिस ने आरोपी के ऊपर 376 का मामला दर्ज किया है।
कोल्ंिड्रक में मिलाया था नशीला पदार्थ : पीडि़ता ने बताया था कि दीपक चक्रवर्ती की वह पीए थी और घटना दिनांक को दीपक ने उसे काम के सिलसिले में अपने घर बुलाया था। जहां उसने कोल्डिं्रक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीला दी और उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो भी बना लिया था।

READ MORE : स्वच्छता में फिसल रहा बिलासपुर, तीसरे से 8 वें स्थान पर आया