रायपुर

रायपुर में बुलडोजर चलना शुरू.. मोतीबाग के सामने अवैध चिकन चौपाटी को हटाया

Raipur Hindi news : एक दिन पहले ही सालेम स्कूल की छात्राओं ने बैनर-पोस्टर लेकर चौपाटी हटाने के लिए प्रदर्शन किया। स्कूल के सामने चौपाटी लगने से दिनभर भीड़भाड़ और शोर शराबे से स्टूडेंट्स की पढ़ाई चौपट हो रही थी। इसके अलावा कुछ लोग स्कूल परिसर के भीतर भी घुस आते थे..
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2023, 4:25 PM IST
action_news.jpg

Bulldozer Action in raipur : राजधानी में अब बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। मोतीबाग स्थित सालेम स्कूल के सामने अवैध चिकन चौपाटी पर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। बुलडोजर लेकर पहुंची निगम की टीम ने सभी अवैध चौपाटी को हटाया दिया है।

बता दें कि एक दिन पहले ही सालेम स्कूल की छात्राओं ने बैनर-पोस्टर लेकर चौपाटी हटाने के लिए प्रदर्शन किया। स्कूल के सामने चौपाटी लगने से दिनभर भीड़भाड़ और शोर शराबे से स्टूडेंट्स की पढ़ाई चौपट हो रही थी। इसके अलावा कुछ लोग स्कूल परिसर के भीतर भी घुस आते थे। वहीं आज निगम और पुलिस की टीम ने अवैध चिकन चौपाटी को हटाया है।

इस दौरान संचालकों का वाद विवाद भी हुआ। उल्लेखनीय है कि स्कूल के मेन गेट से सुभाष स्टेडियम टर्निंग तक अवैध रूप से फास्ट फूड की 40 से 50 दुकानें लगी हैं। इसमें दिन से लेकर देर रात तक खाने-पीने वालों की भीड़ लगी रहती है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। फिलहाल आज कार्रवाई होेने से छात्राओं को राहत मिली है।

Published on: