रायपुर

Independence Day 2025: 15 अगस्त को मस्जिद, मदरसा और दरगाह में लहराएगा तिरंगा, राज्य वक्फ बोर्ड का नया आदेश जारी

मस्जिद, मदरसों और दरगाहों में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। डॉक्टर सलीम का कहना है कि इससे पहले सभी मस्जिदों के मुतवल्ली, मदरसों-दरगाहों के पदाधिकारी व अन्य प्रबुद्धजनों से विचार-विमर्श किया गया है।

less than 1 minute read
Aug 12, 2025
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा आदेश (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Independence Day 2025: राजधानी सहित प्रदेश भर के मस्जिदों-मदरसों, दरगाहों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। 15 अगस्त को यौमे आज़ादी (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर सभी मस्जिद, दरगाह, मदरसा के मुख्य द्वार के सामने तिरंगा फहराने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज की ओर से जारी किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि इस वर्ष 15 अगस्त को देश में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के दिन इन स्थानों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Home minister meeting: गृहमंत्री ने पुलिस ऑफिसरों से कहा- अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने झोंक दें पूरी ताकत, दिखना चाहिए भय

Independence Day 2025: छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार होगा

मस्जिद, मदरसों और दरगाहों में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। डॉक्टर सलीम का कहना है कि इससे पहले सभी मस्जिदों के मुतवल्ली, मदरसों-दरगाहों के पदाधिकारी व अन्य प्रबुद्धजनों से विचार-विमर्श किया गया है।

इस्लाम देता है मुल्क से मोहब्बत का पैगाम

बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज ने अपील की है कि मुल्क की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझते हुए इसे देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि हमारा देश सूफ़ी-संतों का देश है। हर जाति, धर्म, पंथ, समाज के लोग गंगा-जमुना तहज़ीब के साथ मिलजुल कर रहते हैं। इस्लाम धर्म मुल्क से मोहब्बत का पैगाम देता है। इसलिए आजादी के इस पर्व पर देश के प्रति कर्तव्य निभाते हुए ध्वजारोहण करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Tiranga Yatra: उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में शहर में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के लगे नारे

Updated on:
12 Aug 2025 08:01 am
Published on:
12 Aug 2025 08:00 am
Also Read
View All

अगली खबर