रायपुर

IPL Match in Raipur: RCB-MI की भिड़ंत आज, स्टेडियम तक पहुंचने के लिए इस रूट प्लान को करें फॉलो, जाम से मिलेगी राहत

IPL Match in Raipur: रायपुर में आज आरसीबी और मुंबई के बीच मैच खेला जाएगा। इसे लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। ऐसे में भीड़ से बचने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक रूट जारी किया है..
3 min read
May 10, 2026
IPL Match in raipur
RCB-MI की भिड़ंत आज ( Photo - Patrika )

IPL Match in Raipur: नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल क्रिकेट मैच को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। इसका पहला मैच रविवार को होने जा रहा है। इस दौरान भारी भीड़ की संभावना है। इसको देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक रूट जारी किया है। जाम से बचने के लिए इस रूट से स्टेडियम पहुंच सकते हैं। साथ ही स्टेडियम में प्रतिबंधित चीजों के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। खिलाडि़यों और वीआईपी के आने-जाने वाले रूट से लेकर सभी प्रमुख मार्गों पर 1200 से अधिक पुलिस बल तैनात रहेंगे।

IPL Match in Raipur: स्टेडियम के पास रहेगी पार्किंग

पहले क्रिकेट स्टेडियम के पास वीआईपी और पास वालों के लिए पार्किंग स्थल बनाए जाते थे, लेकिन इस बार सामान्य पार्किंग स्थल भी स्टेडियम के पास बनाए गए हैं। सत्यसांई अस्पताल के आसपास सामान्य पार्किंग स्थल रहेंगे।

इस तरह पहुंचे स्टेडियम

  • रायपुर शहर से जाने के लिए : तेलीबांधा थाना तिराहा से नेशनल हाईवे-53 होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नवा रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम तिराहा फिर सत्यसांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में गाडि़यां खड़ी करके स्टेडियम पहुंचेंगे।
  • बिलासपुर की ओर से आने वाले : बिलासपुर की ओर से आने वाले दर्शक रायपुर मार्ग होते हुए धनेली नाला से रिंग रोड नंबर-3 पहुंचेंगे। इससे होते हुए विधानसभा चौक, रिंग रोड होकर नेशनल हाईवे -53 से मंदिरहसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निग पहुंचेंगे। परसदा पार्किंग व कोसा पार्किंग में गाडि़यां पार्क कर सकेंगे।
  • बलौदाबाजार-खरोरा की ओर से आने वाले : बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग से विधानसभा ओवरब्रिज चौक सेे रिंग रोड नंबर-3 होकर विधानसभा चौक होते हुए रिंग रोड नंबर-3 जंक्शन होकर नेशनल हाईवे -53 से मंदिरहसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग से पहुंचेंगे।
  • जगदलपुर-धमतरी मार्ग से होकर आने वाले : दर्शक अभनपुर से केंद्री, उपरवारा, मंत्रालय चौक, कोटराभाठा, सेंध तालाब होकर सत्यसांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपनी गाडि़यां खड़ी करके स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।
  • दुर्ग-भिलाई की ओर से आने वाले : टाटीबंध से रिंग रोड-1 होकर पचपेढ़ीनाका, तेलीबांधा थाना तिराहा नेशनल हाईवे-53 होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नवा रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम तिराहा से सत्यसांई अस्पताल रोड होकर पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में गाडि़यां खड़ी करके स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।
  • महासमुंद-सरायपाली की ओर से आने वाले : आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग होकर परसदा पार्किंग व कोसा पार्किंग में गाडि़यां खड़ी करके पैदल पहुंचेंगे।

पासधारी वाहनों का रूट, पार्किंग

पार्किंग पास A, B, C, D, E, F, G वाले वाहन चालाक सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से स्टेडियम टर्निंग- डॉक्टर खूबचंद बघेल चौक-कयाबांधा चौक- कोटराभांठा चौक से ग्राम सेंध होते हुए स्टेडियम पार्किंग पहुंचेंगे।

भारी वाहनों पर प्रतिबंध

मैच के दौरान सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए नवा रायपुर के सभी प्रवेश मार्गों पर मध्यम व भारी मालवाहकों का प्रवेश दोपहर 3 बजे से रात्रि 1 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।

ये चीजें रहेंगी प्रतिबंधित

  • शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका-तंबाकू, माचिस, लाइटर्स, ज्वलनशील पदार्थ
  • बॉटल, डिब्बे, टिफिन
  • कुर्सी- स्टूल, छाता, रोलर, पटरिया, ब्लैड्स, स्कैट्स बोर्ड, वाद्ययंत्र ।
  • पटाखा, चाकू, कटार, तलवार, कैंची, काटने वाले तेज धारदार वस्तु, खतरनाक वस्तु
  • खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोड़कर) कांच का कंटेनर
  • हैंडबैग, सूटकेस, लेडीज बैग, कागज का पैकेट, पीछे का बैग
  • भड़काउ/ संकट पैदा करने वाले संकेत
  • लैपटॉप, हैंडीकैम कैमरा, लेजर लाइट/ सूचनात्मक लाइट, फ्लैस लाइट -परफ्यूम, स्प्रे (सांस का स्प्रे छोड़कर), सीरिंज
  • पेन/ पेंसिल, फुग्गे, खेलने वाली गेंद
  • लकड़ी की लाठी/हॉकी/स्टीक/झंडा
  • लाउड हैलर/सिटी/हार्न/रेडियो
  • प्रचार उत्पाद सामाग्री, सभी प्रकार का सिक्का
  • पालतू जानवर
Updated on:
10 May 2026 12:40 pm
Published on:
10 May 2026 12:40 pm