रायपुर

IPL Match in Raipur: विराट को देखने प्रशंसक ने फाड़े पोस्टर, सूर्यकुमार यादव के जबरा फैन का दिखा जोशिला अंदाज

IPL Match in Raipur: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी और एमआई के बीच मैच खेला जा रहा है। देखने हजारों की संख्या में फैंस में पहुंचे है…

3 min read
May 10, 2026
सूर्यकुमार यादव के जबरा फैन का दिखा जोशिला अंदाज ( Photo - Patrika )

IPL Match in Raipur: हिमांशु शर्मा. राजस्थान के पाली से मुंबई इंडियन्स के जबरा फैन मनमोहन सिंह एमआई की टीम को चेयर्स करने पहुँचे। वे बॉडी कलर लगाकर पूरे मुंबई इंडियंस के टीम में रंग कर आए थे। उन्होंने बताया की वे 2022 से सारे मैच में पहुंच रहे है। अबतक वे 60 से ज्यादा से ज्यादा मैच में देश-विदेश तक जा चुके है। वे सूर्यकुमार यादव से मिलकर अपने हाथ में बनाया उनका टैटू भी दिखा चुके है। उनकी दीवागानी को देखते हुवे उन्हें सारे IPL मैच के टिकट मिल जाते है, उन्होंने बताया की भारतीय टीम के रघु सर उन्हें हर मैच का टिकट देते है। और जो कलर अपने बॉडी में लगाते उसे लगाने में करीब उन्हें 3,4 घंटे लगता है।

IPL Match in Raipur: विराट को देखने फैन्स ने फाड़े पोस्टर

करीब 5.59 बजे आरसीबी की टीम ग्राउंड में पहुंची। विराट को देखने के लिए दो घंटे तक उनके फैन ग्राउंड के बाहर एक झलक पाने के लिए ख़डी रही। लेकिन बस प्रिंटेड होने के कारण फैन्स उनको देख नहीं पाए। लेकिन बस के अंदर जाते ही फैन्स ने ग्राउंड के बाहर लगे पोस्टर को फाड़ दिया और वहा से विराट की एक झलक पाने देखते रहे।

ग्राउंड में 80 प्रतिशत आरसीबी के फैन्स

स्टेडियम के बाहर मुंबई और ओडिशा से बड़ी संख्या में टोपी, झंडे और टी-शर्ट बेचने वाले पहुंचे। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा विराट कोहली और आरसीबी की टी-शर्ट व टोपी बिक रही हैं। खरीददारों में करीब 80 प्रतिशत आरसीबी के फैन्स हैं, जबकि सिर्फ 20 प्रतिशत मुंबई इंडियंस के समर्थक पहुंचे। स्टेडियम के अंदर भी ज्यादातर आरसीबी और विराट के फैन्स का क्रेज नजर आया। वहीं आरसीबी फैन ग्रीष्मा शर्मा, श्वेता किरण और आकाश नायक विराट की जीत देखने स्टेडियम पहुंचे।

सीएससीएस के फ्री पास की जमकर हुई कालाबाजारी

छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के फ्री पास की जमकर कालाबाजारी देखने को मिली। ग्राउंड के बाहर गिरोह बनाकर दलाल 4000, 6000 और 8000 तक टिकट बेचते नजर आए। इसमें ज्यादातर मैच के टिकट फ्री पास वाले देखने मिले। वहीं बहुत से लोग ऑनलाइन टिकट खरीदकर भी बेच रहे थे। पत्रिका के पास ब्लैक में टिकट बेचने वालों के सारे सबूत मौजूद है। जहां पुलिस ब्लैक में टिकट बेचने वाले पर कार्रवाई करने की बात कह रही थी। लेकिन खुलेआम टिकट की गड्डी रखकर दलाल बेचते नजर आए, अब इससे पुलिस पर कई तरह के सवाल खडे कर दिए है।

कड़ा, सिक्के से लेकर बोतल तक ले जाने बैन किया

ग्राउंड के अंदर जाने करीब 3 से 4 लेयर में सुरक्षा की जाँच की जा रही है। इस दौरान जो फैन्स के पहने कड़े और सिक्कों को लेकर भी आपत्ति की गयी। वहीं पानी बोतल, गुटखा का पाउच तक बाहर रखवा लिया गया। इसके कारण बच्चों और बुजुर्गो को काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ा। मजबूरन ग्राउंड के अंदर 4 से 5 गुना अधिक क़ीमत पर उन्हें पानी बोतल समेत अन्य खाने की सामग्री खरीदनी पड़ी।

एक ही घर में पिता और बेटा अलग-अलग टीम के फैन

मैच देखने के लिए लिए रावरकेला से पिता और बेटा की जोड़ी मैच देखने पहुंची। पर दोनों ने अलग-अलग टीम का टी शर्ट पहना हुआ था। दीपक (पिता) उन्होंने कहा की ररोहित तो रोहित ही रहेगा, उनकी मुंबई इंडियन्स की टीम ही जीतेगी। इसपर बेटे आदित्य लोहिया ने कहा की आरसीबी की टीम ही जीतेगी। दोनों अपने अपने टीम की जीत को लेकर खुशी जाहिर करने लगे। पिता ने कहा की घर पर भी दोनों टीम को लेकर विवाद होता है तो पत्नी मामला सुलझा लेती है। इसपर उनके बेटे के कहा की आज का मैच ही विवाद को सुलझाएगा।

और भी है खबरें

IPL Match in Raipur: RCB-MI की भिड़ंत आज, स्टेडियम तक पहुंचने के लिए इस रूट प्लान को करें फॉलो, जाम से मिलेगी राहत...पढ़ें पूरी खबर

Updated on:
10 May 2026 08:37 pm
Published on:
10 May 2026 08:19 pm
Also Read
View All