रायपुर

IPS अमरेश मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी, ACB और EOW का सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार…सरकार ने जारी किया आदेश

Raipur News: राज्य सरकार ने देर रात आदेश जारी कर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो में आईजी का प्रभार आईपीएस अमरेश मिश्रा को सौंपा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Mar 2024, 10:36 AM IST
ips_amresh_mishra.jpg

Chhattisgarh News: राज्य सरकार ने देर रात आदेश जारी कर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो में आईजी का प्रभार आईपीएस अमरेश मिश्रा को सौंपा है। राज्य सरकार के आदेश में यह उल्लिखित है कि अमरेश मिश्रा रायपुर आईजी के साथ अतिरिक्त रुप से एसीबी और ईओडब्लू में आईजी का दायित्व सम्हालेंगे।

ACB और EOW में प्रभार डीजी डी एम अवस्थी सम्भाल रहे थे। डी एम अवस्थी संविदा पर नियुक्त थे, उनकी संविदा अवधि मार्च के अंतिम सप्ताह में समाप्त होनी है।यह अभी स्पष्ट नहीं है कि डीजी डीएम अवस्थी संविदा अवधि पूरी करेंगे और तब विदाई लेंगे या कि विदाई ले चुके हैं या फिर उनकी संविदा अवधि में वृद्धि होनी है।

Updated on:
13 Mar 2024, 10:36 AM IST
Published on: