प्रदेश में मौसम का रुख में बदलाव जारी है। ठंडी हवा, वर्षा और ओलावृष्टि के बाद तापमान में वृद्धि होती जा रही है। पूर्वी हवाएं चलने से धूप में चुभन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम पूरी तरह शुष्क होने से दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है। धूप में चुभन बढ़ने से प्रदेश में गर्मी की दस्तक का भी एहसास होने लगा है।