रायपुर

IPS Bhavna Gupta: बालौदबाजार SP भावना गुप्ता मातृत्व अवकाश पर, ओमप्रकाश संभालेंगे प्रभार

IPS Bhavna Gupta: छत्तीसगढ़ कैडर की 2014 बैच की आईपीएस ऑफिसर भावना गुप्ता चार माह के मातृत्व अवकाश पर चली गई हैं। अब जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी ओमप्रकाश शर्मा को सौंपी गई है..

2 min read
Apr 25, 2026
IPS Bhavna Gupta: आईपीएस बालौदबाजार एसपी भावना गुप्ता मातृत्व अवकाश पर ( Photo - Patrika )

IPS Bhavna Gupta: बलौदाबाजार जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) भावना गुप्ता चार माह के मातृत्व अवकाश पर चली गई हैं। उनके अवकाश पर जाने के बाद जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अब ओमप्रकाश शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, ओमप्रकाश शर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का एसपी प्रभार दिया गया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ सेनानी में कमांडेंट पद पर पदस्थ हैं। शर्मा अपने मौजूदा कमांडेंट पद के साथ-साथ बलौदाबाजार एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

IPS Bhavna Gupta: औपचारिक प्रक्रिया भी पूरी

नए प्रभार को लेकर पुलिस विभाग में औपचारिक प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग पर किसी तरह का असर न पड़े। पीएचक्यू से आदेश जारी पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद माना जा रहा है कि ओमप्रकाश शर्मा जल्द ही जिले की समीक्षा बैठक लेकर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लेंगे और लंबित मामलों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

फर्स्ट अटेम्प्ट में बनी आईपीएस

भावना गुप्ता छत्तीसगढ़ कैडर की 2014 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं। वे मूलतः पंजाब की रहने वाली है। इंजीनियरिंग करने के बाद यूपीएससी क्रैक कर फर्स्ट अटेम्प्ट में आईपीएस बनी हैं। पूर्व में पश्चिम बंगाल कैडर की आईपीएस थीं। मैरिज ग्राउंड पर कैडर चेंज करवा कर छत्तीसगढ़ कैडर में भावना गुप्ता आईं है। पुलिसिंग के क्षेत्र में दी जाने वाली प्रतिष्ठित इंटरनेशनल आईएसीपी अवार्ड पाने वाली प्रदेश की तीसरी आईपीएस तथा पहली महिला आईपीएस हैं।

जीवन साथी

भावना गुप्ता ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस राहुल देव से शादी की है। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के रहने वाले राहुल देव मुंगेली जिले के कलेक्टर हैं। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने प्रथम प्रयास में यूपीएससी क्रैक की है।

छत्तीसगढ़ से जुड़ी और भी है खबरें…

IPS विकास कुमार को मिला बड़ा दायित्व, NIA में बनाए गए SP, गृह मंत्रालय का आदेश जारी...पढ़ें पूरी खबर

अजीत डोभाल ने की छत्तीसगढ़ के IPS डॉ. संतोष कुमार सिंह की तारीफ, इंटरनेशनल रिसर्च को मिली सराहना...पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी और रायपुर के डीआईजी डॉ. संतोष कुमार सिंह की अंतरराष्ट्रीय स्तर की रिसर्च बुक को देश के शीर्ष अधिकारियों, सहित अजीत डोभाल, से सराहना मिली है....पढ़ें पूरी खबर

Published on:
25 Apr 2026 12:59 pm
Also Read
View All