रायपुर

Chhattisgarh Monsoon Update: कब आएगा मानसून तय नहीं? लगातार बदल रहे मौसम विभाग के दावे, 5 दिन बारिश की संभावना

Monsoon Arrival Delay: प्रदेश में मानसून की एंट्री को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं हो पाई है। मौसम विभाग पिछले कई दिनों से लगातार 2-3 दिन में मानसून आने का अनुमान जता रहा है, लेकिन अभी तक यह दावे धरातल पर नहीं उतर सके हैं।
2 min read
Jun 14, 2026
Monsoon 2026
मानसून: Monsoon in Chhattisgarh (फोटो सोर्स: भाषा संवाद WhatsApp News Group)

रायपुर@पीलूराम साहू। Chhattisgarh Monsoon 2026: मौसम विभाग पिछले सप्ताहभर से कह रहा है कि प्रदेश में 2-3 दिनों में मानसून आ जाएगा। इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इस हिसाब से विभाग को अपडेट भी देना चाहिए। मौसम विभाग अनुमान के अनुसार अब तक मानसून आ जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शनिवार की घोषणा के अनुसार 15-16 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।

Monsoon 2026: अगले 5 दिनों में व्यापक बारिश की संभावना

पिछले 24 घंटे में विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ा है। हालांकि राजधानी में पारा 40 डिग्री से नीचे है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से आधा डिग्री कम है। प्रदेश में अगले 5 दिनों में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। अंधड़ चलने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

42 डिग्री के साथ राजनांदगांव प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म

राजधानी में भीषण गर्मी तो नहीं है, लेकिन उमस बरकरार है। 42 डिग्री के साथ राजनांदगांव प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। इस सीजन में राजनांदगांव सबसे ज्यादा उबला है। पिछले 24 घंटे में कुसमी में 5, ओरछा में 4, पिपरिया, बड़े बचेली व थान खम्हरिया में 2-2, भैरमगढ़, माकड़ी, ओड़गी, पंडरिया व बोड़ला में एक-एक सेमी पानी गिरा।

कई स्थानों पर इससे कम पानी गिरा। रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। अंधड़ के साथ बारिश होने की भी संभावना है। प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी की गति से अंधड़ भी चल सकती है।

साल 2025 का तापमान

  • 25 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री
  • 26 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री
  • 27 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री
  • 28 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री
  • 29 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री
  • 30 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री
  • 31 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री
  • 1 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री
  • 2 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री

साल 2026 का तापमान

  • 25 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री
  • 26 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री
  • 27 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री
  • 28 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री
  • 29 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री
  • 30 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री
  • 31 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री
  • 1 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री
  • 2 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री
Updated on:
14 Jun 2026 07:12 am
Published on:
14 Jun 2026 07:12 am