2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले 5 दिन होगी झमाझम बारिश! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अंधड़-बिजली की आशंका

Weather Update: मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक व्यापक बारिश, तेज अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, मानसून अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश में दस्तक दे सकता है।
2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

पीलूराम साहू

Jun 13, 2026

Rain Alert

Rain Alert: भारी बारिश का अलर्ट (File Photo - IANS)

रायपुर@पीलूराम साहू। Chhattisgarh Weather Update: बादल व बारिश प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर पारा 3 डिग्री तक लुढ़क गया है। पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे 3 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। प्रदेश में मानसून अगले 2-3 दिनों में प्रदेश में पहुंचेगा। इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 5 दिनों तक व्यापक बारिश होगी। अंधड़ चलने की भी संभावना है।

कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई

पिछले 24 घंटे में राजधानी समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। रायपुर में बीती रात एक घंटे में 37.8 मिमी पानी बरस गया। शुक्रवार को भी रात में कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।

बरमकेला व नारायणपुर में भी 4-4 सेमी पानी गिरा। इसी तरह नगरी, सरोना, पौड़ी उपरोड़ा, सरिया, बड़े राजपुर व छोटे डोंगर में 3, हरदीबाजार, सरायपाली, सिमगा, कुनकुरी, बेलरगांव, कोंडागांव, माना, चारामा, नवागढ़, शिवरीनारायण, केशकाल, लाभांडी व राजपुर में 2-2 सेमी पानी गिरा। कई स्थानों पर एक और इससे कम बारिश हुई। बादल के कारण रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। राजनांदगांव 42 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा।

साल 2025 का तापमान

  • 25 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री
  • 26 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री
  • 27 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री
  • 28 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री
  • 29 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री
  • 30 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री
  • 31 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री
  • 1 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री
  • 2 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री

साल 2026 का तापमान

  • 25 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री
  • 26 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री
  • 27 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री
  • 28 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री
  • 29 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री
  • 30 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री
  • 31 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री
  • 1 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री
  • 2 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग