रायपुर

रोजगार का सुनहरा अवसर ! जाॅब फेयर में युवा पा सकते हैं मनचाही नौकरी, मिलेगी इतनी सैलेरी….

Raipur Job Alert: बारहवीं पास बेरोजगार युवक-युवतियों को दस हजार रूपये मासिक वेतन की नौकरी पाने का सुनहरा अवसर 29 सितम्बर को मिल रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2023, 5:33 PM IST
Job fair on 29th September in Raipur, youth can get the job of their choice
रोजगार का सुनहरा अवसर !

रायपुर। CG Job Alert: बारहवीं पास बेरोजगार युवक-युवतियों को दस हजार रूपये मासिक वेतन की नौकरी पाने का सुनहरा अवसर 29 सितम्बर को मिल रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से रायपुर स्थित कनेक्ट ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सोलयुशन कंपनी द्वारा लगभग 40 पदों पर (Job Alert) भर्ती के लिए जाॅब फेयर का आयोजन किया जा रहा है।

29 सितम्बर 2023 को सुबह 11 बजे से यह जाॅब फेयर रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में आयोजित होगा। इस जाॅब फेयर (CG Job) के माध्यम से एकांउटेंट, सेल्स मार्केटिंग, टेली काॅलर और बीपीओ के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए बारहवीं कक्षा के साथ टेली और कम्प्यूटर पास युवा पात्र होंगे।

इस जाॅब फेयर में रोजगार के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को भर्ती में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। जाॅब फेयर (Job Fair in Raipur) के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर से भी संपर्क किया जा सकता है।

Updated on:
27 Sep 2023, 5:33 PM IST
Published on: