29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Double Murder In Jashpur: भतीजे ने की चाची की हत्या, बदला लेने चाचा ने टंगिया से युवक को मार डाला….जानिए वजह

Double Murder In Chhattisgarh: गांव में जमीन के विवाद में एक ही परिवार से चाची और भतीजे, दो लोगों की जान चली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 27 Sep 2023, 4:02 PM IST

2 murders in family over land dispute in Jashpur Nagar

एक ही परिवार में 2 मर्डर !

जशपुर। Double Murder In Chhattisgarh: जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के बंगुरकेला पंचायत के जामझरिया गांव में जमीन के विवाद में एक ही परिवार से चाची और भतीजे, दो लोगों की जान चली गई और परिवार की एक कॉलेज छात्रा को गंभीर दशा में पहले दुलदुला से जशपुर जिला अस्पताल फिर यहां से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

घटना के संबंध में पुलिस और अन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के दुलदुला थाने के बंगुरकेला पंचायत के जामझरिया गांव में गांव में मंगलवार को सुबह, पुश्तैनी जमीन को लेकर चाचा और भतीजा में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को उसी जमीन के लिए इनके बीच फिर से विवाद हुआ। विवाद के दौरान भतीजे ने अपनी सगी चाची और चचेरी बहन को बुरी तरह मारा। खून से लथपथ मां-बेटी को दुलदुला अस्प्ताल लाया गया, जहां मां ने दम तोड़ दिया जबकि बेटी को गंभीर हालत में जशपुर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े : रायपुर एयरपोर्ट पर टैक्सी कंपनी की युवतियों ने जमकर की मारपीट, बाल खींचते हुए चलाए लात-घूंसे....देखें वीडियो

Double Murder In Jashpur: जमीन विवाद को लेकर गांव के एक युवक सुखदेव उम्र 30 वर्ष ने अपनी चाची रायमुनी 47 वर्ष की टंगिया से मारकर हत्या कर दी, और अपनी मां रायमुनी को बचाने की कोशिश कर रही दीपिका 22 वर्ष पर भी टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। इसी दौरान अपनी नजर के सामने अपनी पत्नी की हत्या से गुस्साए चाचा अर्जुन ने भतीजे सुखदेव को टंगिया से काट डाला।

यह भी पढ़े: भाजपा की परिवर्तन यात्रा में जमकर बरसे अरुण साव, बोले- CM बघेल की सरकार हैं भ्रष्टाचार....उखाड़ फेकना जरूरी

मृतका की बेटी की हालत गंभीर

जमीन के विवाद में हुए इस खूनी संघर्ष में भतीजे के जानलेवा हमले में चाची की तो मौत हो गई, वहीं चचेरी बहन की हालत गंभीर है। गंभीर हालत में चचेरी बहन दीपिका 22 वर्ष जो दुलदुला कॉलेज में बीएससी की छात्रा है, को पहले दुलदुला से जशपुर जिला अस्पताल फिर (Double Murder In Jashpur) यहां से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

इधर, पत्नी की मौत की खबर पर बौखलाए चाचा ने कुल्हाड़ी से अपने भतीजे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया और चाचा ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने भतीजे की भी निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों चाची (CG Crime News) और भतीजे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े: पत्रिका जन गण मन यात्रा : महिलाओं में वो ताकत जो पुरुषों में नहीं, भविष्य यही बनाएंगी