
प्यार में धोखा मिलने पर युवती ने उठाया खौफनाक कदम
कवर्धा। CG Love Crime: प्रेम जाल में फंसाकर प्रेमिका से लगातार शरीरिक शोषण करता रहा। शादी के लिए कहने पर आरोपी दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था। इस बदलाव (Crime News) को प्रेमिका नहीं कर सकी बर्दाश्त न कर सकी और आत्महत्या कर ली।
कबीरधाम जिले के थाना सहसपुर लोहारा में 21 जुलाई 2023 को थाना क्षेत्र के पीड़िता के पिता द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। उसकी पुत्री को दिलेश्वर जांगड़े द्वारा प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा देकर शरीरिक शोषण किया। अब उसे (Love Crime In CG) छोड़कर किसी अन्य लड़की से शादी करना चाहता था। यह बात उसकी पुत्री को बर्दास्त न हो सकी और उसमें 25-26 दिसंबर 2021 के दरम्यानी रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Kawardha Crime News: रिपोर्ट पर थाना सहसपुर लोहारा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाल ही में पुन:नये सिरे से आरोपी का पता तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस पर थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक विकास बघेल के द्वारा तत्काल टीम गठित कर मामले की विवेचना और आरोपी के गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानो में पता तलास व दबिश दी गई।
काफी मशक्कत के बाद आरोपी दिलेश्वर जांगडे़(27) थाना सहसपुर लोहारा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल डिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना टीम से सहायक उपनिरीक्षक संदीप चौबे और थाना टीम का योगदान रहा।
Published on:
27 Sep 2023, 5:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.