रायपुर

आयुष्मान भारत योजना से मिलेगा 5 लाख का हेल्थ बीमा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ में करेंगे प्रचार

केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत' योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लान्च करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा इसका प्रचार अभियान चलाने के लिए छत्तीसगढ़ जाएंगे।

2 min read
Aug 31, 2018

रायपुर. केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत' योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लान्च करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा इसका प्रचार अभियान चलाने के लिए 27 सितम्बर को छत्तीसगढ़ जाएंगे। दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की रमन सरकार चुनाव प्रचार अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। लिहाजा, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मदद मांगी है। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में उनके दौरे की योजना बनी।

ये भी पढ़ें

बारिश के बाद बढ़ी मौसमी बीमारी, पर अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से मायूस लौट रहे मरीज

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सम्मेलन में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय मंत्रियों और चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चुनाव प्रचार के लिए तालमेल करने को कहा था। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ही नहीं, बल्कि आने वाले दिनों में कई और केंद्रीय मंत्रियों की फौज छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार अभियान तेज कर सकती है। केंद्रीय मंत्री चुनावों में राज्य से जुड़ी योजनाओं में केंद्र के योगदान का प्रचार करेंगे। साथ ही राज्य में चल रही केंद्रीय योजनाओं का प्रचार अभियान चलाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री खुद ही मुख्यमंत्री से मिलने छत्तीसगढ़ सदन आए थे। बताया जा रहा है कि प्रदेश में चुनाव प्रचार के अलावा अन्य राजनीतिक मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही प्रदेश की स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर भी बात की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ की कुछ स्वास्थ्य योजनाओं में लंबित राशि को जल्द जारी करने का भी भरोसा दिया है। डॉ. रमन सिंह मंगलवार को भाजपा के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन के लिए दिल्ली आए थे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, सचिव सुबोध कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सलाहकार विक्रम सिसोदिया भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में पहली बार वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग का सिलेक्शन का ट्रायल
Published on:
31 Aug 2018 02:48 pm
Also Read
View All