रायपुर

CG Crime: रायपुर में देर रात मर्डर, मामूली बात को लेकर नाबालिग की चाकू मारकर हत्या

CG Crime: दो किशोरों सहित चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। परमजीत सोना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार रात को वह और कुश अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था।

2 min read
Apr 29, 2026

CG Crime: राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार रात को छोटी सी बात को लेकर एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम कुश बाघ (16) है। वारदात पंचशील नगर से लगे जोगी मोहल्ला में हुई। आक्रोशित परिजनों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे से मध्यरात्रि के बीच कुछ युवकों के बीच मामूली विवाद हुआ, जो अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपियों ने दो किशोरों पर धारदार हथियार से हमला किया। कुश बाघ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक साथी भी घायल है, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि तुरंत कार्रवाई कर दो किशोरों सहित चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। परमजीत सोना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार रात को वह और कुश अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था।

इसी दौरान कुश के मोबाइल पर किसी का फोन आया जब कुश ने फोन नही उठाया तो समीर के फोन पर उसी नंबर से कॉल आया। समीर मोबाइल पर बात करते हुए कुश के साथ एक गली में गया। यहां धीरेंद्र नामक लडक़े ने कुश से मारपीट शुरू कर दी और जेब से चाकू निकालकर मार दिया।

इससे सम्बंधित और भी खबरें

अभनपुर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

अभनपुर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया। पाकिस्तान मूल के युवक ने जिससे इश्क किया था, उसी युवती ने उसे जिंदा दफन करवा दिया था। प्रारंभ में मामला लव ट्राएंगल का था, लेकिन बाद में युवती अपने पहले प्रेमी के साथ मिल गई। फिर दूसरे प्रेमी की हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपी युवती सहित 5 आरोपियों को पकड़ा है। एक अन्य आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पढ़े पूरी खबर

आरक्षक के घर में घुसकर पत्नी-बेटे की हत्या

दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित STF कॉलोनी में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके मासूम बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की क्रूरता और परिस्थितियों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पढ़े पूरी खबर

Published on:
29 Apr 2026 01:14 pm
Also Read
View All