रायपुर

आबकारी मंत्री लखमा नहीं बल्कि विधायक शर्मा करेंगे प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का फैसला, पढ़े क्या है ख़ास

Liquor ban in Chhattisgarh: प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी को लेकर आबकारी मंत्री ने सौंपी ग्रामीण विधायक को जिम्मेदारी
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2019, 7:25 PM IST
आबकारी मंत्री लखमा नहीं बल्कि विधायक शर्मा करेंगे प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का फैसला, पढ़े क्या है ख़ास
आबकारी मंत्री लखमा नहीं बल्कि विधायक शर्मा करेंगे प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का फैसला, पढ़े क्या है ख़ास

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही एक सवाल सभी प्रदेश वासियों के दिमाक में चल रहा है आखिर छत्तीसगढ़ में शराब बंदी कब होगी ? इस सवाल का आश्वाशन देते हुए प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Minister Kawasi Lakhma) ने इसका जवाब दिया है। जवाब देते हुए लखमा ने कहा प्रदेश में जल्द ही शराबबंदी लागू हो जाएगी। मंगलवार को राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पूर्ण शराबबंदी करने से पहले बुद्ध जीवों, मजदूरों, किसानों से रॉय ली जाएगी।इसके अलावा सभी राजनीतिक दलों से भी चर्चा की जाएगी।

मंत्री ने प्रदेश में नई उद्योग नीति लागू करने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बस्तर, अम्बिकापुर सहित एक अन्य स्थान पर प्रशिक्षण केंद्र भी खोला जाएगा। जिसमें बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे युवा अपना उद्योग स्थापित कर सके।

पूर्ण शराबबंदी के लिए कांग्रेस ग्रामीण विधायक को मिली है जिम्मेदारी
आबकारी मंत्री लखमा बोले शराबबंदी पर जल्द ही विचार करेंगे साथ ही उन्होंने कहा प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही वे बैठक लेकर इसपर विचार करेंगे। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करने के बाद सबकी सहमति से शराबबंदी लागू की जाएगी।मंत्री ने कहा ऐतिहासिक फैसला लेने से पहले भाजपा भी अपना प्रतिनिधि नियुक्ति करें। जिससे पूर्ण शराबबंदी पर चर्चा हो सके। साथ ही प्रदेश के शराब दुकानों में ओवर रेट पर शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने कहा है।

शर्मा को कैबिनेट में नहीं मिली जगह
छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बताया प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के लिए ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।आपको बता दें शर्मा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व में कैबिनेट मंत्री भी रह चुकें हैं। भूपेश सरकार में अमितेश शुक्ल और सत्यनारायण शर्मा जैसे दिग्गज को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया लिहाजा अब सरकार प्रदेश में शराबबंदी का कार्यभार शर्मा को सौंपा है।

Click 7 Read More Chhattisgarh News.

Updated on:
10 Sep 2019, 7:25 PM IST
Published on: