
Lok Sabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों को लेकर दिल्ली में मंथन हुआ है। इस दौरान सभी 11 लोकसभा सीटों के टिकट फाइनल किए गए। सूत्रों के अनुसार टिकट की घोषणा शीर्ष नेतृत्व द्वारा कभी भी की जा सकती है। बताया जाता है कि पांच मार्च तक प्रदेश की पांच सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की संभावना है। इसमें दो हारी हुईं कोरबा और बस्तर सीटों के अलावा बिलासपुर, सरगुजा और रायगढ़ की सीटें शामिल हैं। इन सीटों के सांसद विधायक बन चुके हैं।
Lok Sabha Election 2024 : इसलिए यहां की सियासी जमीन नए सिरे से तैयार की जा रही है। बता दें कि 2019 के चुनाव में भाजपा को 9 सीटों पर जीत मिली थी। (loksabha election 2024) वहीं कांग्रेस के खाते में केवल दो सीटें आई थीं। (loksabha chunav 2024) गुरुवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और प्रदेश भाजपा महामंत्री शामिल हुएं। (bjp party) इन सभी से शीर्ष नेतृत्व ने पैनल में शामिल किए गए दावेदारों के नामों को लेकर चर्चा की। बता दें कि प्रदेश चुनाव समिति ने बुधवार को बैठक में छह लोकसभा सीटों के दावेदारों के नामों का पैनल तैयार किया था, जिसे केंद्रीय चुनाव समिति को सौंपा। (cg bjp party) इसके पहले हुई बैठक में पांच सीटों के दावेदारों के नामों का पैनल सौंपा जा चुका था।
ज्यादातर सीटों पर नए चेहरे
सूत्रों के अनुसार प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारों के बनाए गए नामों के पैनल में ज्यादातर सीटों पर नए चेहरों के नाम शामिल हैं। दो-तीन सीटों में वर्तमान सांसदों को टिकट मिलने की संभावना है। बताया जाता है कि कुछ वर्तमान सांसद तो अपने लोकसभा क्षेत्र में अभी से अपने पिछले कार्यों का लेखा-जोखा जनता को बैनर-पोस्टर के माध्यम से बताने लगे हैं।
किस सीट पर किसकी दावेदारी
दुर्ग- सांसद विजय बघेल, जीतेंद्र वर्मा और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय
राजनांदगांव- सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, कोमल जंघेल
बिलासपुर- विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, शील साहू
बस्तर- लता उसेंडी, ओजस्वी मंडावी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप
कोरबा- पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, विकास महतो, अनुराग सिंहदेव
सरगुजा- चिंतामणि महाराज, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा और पूर्व सांसद कमलभान सिंह
रायगढ़ - गेंद बिहारी सिंह, रोहित साय, गणेशराम भगत, रवि भगत, गोमती साय
जांजगीर- चांपा- सांसद गुहराम अजगले, मंजूषा पाटले, नवीन मार्कण्डेय
रायपुर- सांसद सुनील सोनी, लक्ष्मी वर्मा, संजय श्रीवास्तव, डॉ. विजय शंकर मिश्रा
महासमुंद - सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक अजय चंद्राकर, रंजना साहू
कांकेर - विकास मरकाम और राधेलाल नाग, मोहन मंडावी