Variant Oral Cancer : प्रदेश में ओरल कैंसर सबसे ज्यादा ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) के वेरिएंट 16 व 18 से फैल रहा है। इसका खुलासा आंबेडकर अस्पताल के कैंसर विभाग में हुए रिसर्च में हुआ है। ये वेरिएंट ओरल कैंसर यानी होंठ, जीभ के पिछले हिस्से, गाल, मुंह के नीचे हिस्से में कैंसर फैलने के लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं।