इस साल के भीतर छत्तीसगढ़ के 13 कॉलेजों का क्लोजर हो चुका है। अब इन तीन संस्थानों को मिलाकर यह संख्या 16 हो जाएगी। प्रदेश में इंजीनियरिंग की शुरुआत के साथ 42 कॉलेजों का संचालन हुआ करता था, जो अब घटकर नए सत्र में 29 हो जाएगा। साल 2013 में 19,508 सीटों पर प्रवेश दिए गए थे, जो 2023 में घटकर 11481 हो गया। भिलाई के पुराने इंस्टीट्यूशंस ग्रुप ने भी अपने कुछ कॉलेजों को इसी अवधि में बंद किया है। वहीं कुछ इंजीनियरिंग कॉलेज एक-दूसरे में मर्ज किए गए।