Mahapuran Katha Festival in Raipur: रायपुर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर पहली बार 11 मई से 35 दिवसीय चार महापुराण कथा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
Mahapuran Katha Festival: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस वर्ष पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर एक भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की तैयारी की जा रही है। पहली बार यहां 35 दिवसीय “चार महापुराण कथा महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक राधा रासबिहारी शरण महाराज ने इस आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव 11 मई से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह विशाल कथा महोत्सव रायपुर के टिल्लू चौक, लाखे नगर में आयोजित किया जाएगा, जहां 35 दिनों तक लगातार चार महापुराणों की कथा सुनाई जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
पुरुषोत्तम मास सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस माह में धार्मिक अनुष्ठान, कथा और दान-पुण्य करने से पितरों को शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग धार्मिक लाभ ले सकें।
महोत्सव में जजमान बनने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए 2100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। आयोजकों का कहना है कि यह राशि धार्मिक अनुष्ठानों और व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए रखी गई है।
आयोजकों ने धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वेच्छा से दान और सहयोग देने की अपील की है। यह आयोजन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह महोत्सव न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह श्रद्धालुओं को एक साथ जुड़ने और आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताने का भी अवसर प्रदान करेगा। 35 दिनों तक चलने वाला यह आयोजन रायपुर में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम बनने जा रहा है।
11 मई 2026 को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी
12 मई से 20 मई तक श्रीमद देवी भागवत कथा होगा
21 मई से 28 मई तक श्री महापुराण कथा होगा
29 मई से 6 जून तक श्री रामचरित मानस कथा होगा
7 जून से 14 जून तक श्रीमद भागवत महापुराण कथा होगा
15 जून को महापूर्णाहुति महाप्रसादी रखा गया है…