रायपुर

Electricity Bill Hike: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, 1 जुलाई से लागू होगी नई दरें, लेट पेमेंट पर अब रोजाना ब्याज

Bill Price Hike घरेलू बिजली और पंखे के लिए लिए गए अस्थायी कनेक्शन यदि 2 वर्ष की अवधि पूरी कर लेते हैं, तो उन पर भी सामान्य घरेलू टैरिफ लागू हो जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2026, 8:52 AM IST
CG Electricity
CG Electricity: 30 जून तक के बकाया का किस्तों में होगा भुगतान(photo-patrika)

Bill Hike: प्रदेश के करीब 76 लाख बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई महीने से बड़ा झटका लगने वाला है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा मंजूर की गई नई दरें 1 जुलाई से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगी। इसके तहत सभी श्रेणियों के बिजली बिलों में औसतन 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक अतिरिक्त चुकाने होंगे। बढ़े हुए टैरिफ के बीच उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर भी है।

लेट पेमेंट पर रोजाना ब्याज

अब बिजली बिल देर से पाटने पर पूरे महीने का भारी-भरकम सरचार्ज नहीं देना होगा। पहले लेट पेमेंट पर सीधे 1.5 फीसदी मासिक दर से ब्याज लगता था, चाहे देरी एक दिन की ही क्यों न हो। अब नए नियम के तहत प्रतिदिन के हिसाब से महज 0.04 फीसदी की दर से लेट फीस ली जाएगी। यानी उपभोक्ता जितने दिन बिल जमा करने में देरी करेगा, उसे सिर्फ उतने ही दिनों का ब्याज देना होगा।

अस्थायी कनेक्शन और निकायों को राहत

1 जुलाई से कई नियमों में भी बदलाव हो रहा है। स्थानीय निकायों के कार्यालयों, हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों की स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक जल प्रदाय के टैरिफ को व्यावसायिक (गैर-घरेलू) से हटाकर घरेलू श्रेणी में डाल दिया गया है। इसके अलावा, ग्रामीण और बस्तर संभाग के सभी हॉस्टलों को भी अब घरेलू दरों पर बिजली मिलेगी। वहीं, घरेलू बिजली और पंखे के लिए लिए गए अस्थायी कनेक्शन यदि 2 वर्ष की अवधि पूरी कर लेते हैं, तो उन पर भी सामान्य घरेलू टैरिफ लागू हो जाएगा। इसके साथ ही, जिन उपभोक्ताओं का स्वीकृत लोड 10 किलोवाट से अधिक है, उन्हें सुबह 9 से शाम 5 बजे (ऑफ-पीक ऑवर्स) के बीच बिजली खपत करने पर ऊर्जा प्रभार में 20 पैसे प्रति यूनिट की विशेष छूट मिलेगी।

सोलर बिजली की खरीद दर तय, बिल में मिलेगा क्रेडिट

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ग्रिड में भेजी जाने वाली सरप्लस (अतिरिक्त) बिजली की खरीद दर तय कर दी है। मंजूरी के बाद यह राशि उपभोक्ताओं के अगले बिलों में क्रेडिट (कम) होकर दिखेगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा: बिजली बिल समाधान योजना 3 महीने बढ़ी

सोनपैरी स्थित कबीर आश्रम में कबीर जयंती महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि को तीन महीने आगे बढ़ाने का एलान किया है। इससे बकायादार उपभोक्ता सरचार्ज माफी का लाभ उठाकर अपने लंबित बिलों का निपटारा कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ नया घरेलू बिजली टैरिफ

यूनिट खपतपुरानी दर (₹/यूनिट)नई दर (₹/यूनिट)बढ़ोतरी
0 से 100 यूनिट₹4.10₹4.4030 पैसे
101 से 200 यूनिट₹4.20₹4.5030 पैसे
201 से 400 यूनिट₹5.60₹6.0040 पैसे
401 से 600 यूनिट₹6.60₹7.0040 पैसे
601 यूनिट से अधिक₹8.30₹8.8050 पैसे

प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ता

उपभोक्ता श्रेणीसंख्या
घरेलू निम्न दाब (LT)65 लाख
घरेलू उच्च दाब (HT)4,151
गैर-घरेलू (कमर्शियल)करीब 5 लाख
कृषि पंप उपभोक्ताकरीब 6 लाख
Updated on:
30 Jun 2026, 8:52 AM IST
Published on: