रायपुर

काम की तलाश में भटक रही 20 वर्ष की युवती की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ,खंडहर ले जाकर लूट ली इज्जत

बीते शनिवार को एक युवती काम की तलाश करने रायपुर आयी थी। काम की तलाश के दौरान ही उसे संतोष भतरिया नाम का एक व्यक्ति मिला। उसने उसे काम दिलाने का भरोसा दिलाया और अपने साथ चलने को कहा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Oct 2019, 6:14 PM IST
काम की तलाश में भटक रही 20 वर्ष की युवती की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ,खंडहर ले जाकर लूट ली इज्जत
काम की तलाश में भटक रही 20 वर्ष की युवती की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ,खंडहर ले जाकर लूट ली इज्जत

रायपुर. काम की तलाश में भटक रही 20 वर्षीय युवती को काम देने का दिलासा दिया और जब युवती उसके झांसे में आ गयी तो उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके भरोसे का खून कर दिया और उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गया। पीड़िता थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को एक युवती काम की तलाश करने रायपुर आयी थी। काम की तलाश के दौरान ही उसे संतोष भतरिया नाम का एक व्यक्ति मिला। उसने उसे काम दिलाने का भरोसा दिलाया और अपने साथ चलने को कहा।

युवती को काम की तलाश थी इसलिए वह उसकी बातों में आ गयी और उसके साथ चलने को राजी हो गयी। आरोपी उसे एक सुनसान खँडहर में ले गया और वहज वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Published on: