रायपुर

कोरोना काल में शादी, घटे बाराती, सादे समारोह में हो रहे हैं विवाह

- राजधानी में होने वाली शादियों का स्वरुप बदला - महज 15 से 20 बरातियों के बीच ही हो रहे हैं विवाह
2 min read
Nov 27, 2020
Feature image

रायपुर. देवउठनी एकदशी के बाद कोरोना काल में विवाह समारोह शुरू हो चुके हैं। राजधानी में होने वाली शादियों का स्वरुप बदल चुका है। अब अधिकांश शादियां दिन में हो रही हैं। समारोह से भव्यता कम हो गई है। महज 15 से 20 बरातियों के बीच ही विवाह हो रहे हैं।

गुरुवार को जिले में 100 से ज्यादा शादियों के लिए आवेदन को अनुमति दी गई। जिसमें अधिकांश अनुमति दिन की शादी के लिए ली गई है। होने वाली शादियों के बरात में डीजे की धुन में गिने-चुने बाराती ही थिरकते नजर आए। कम लोगों के उपस्थिति में विवाह की अनुमति मिलने के कारण मैरेज परिसर खाली दिखाई पड़ रहे हैं। छोटे सामुदायिक भवन और घर के सामने छोटे टेंट लगाकर विवाह सपन्न कराया जा रहा है।

बिना अनुमति के भी हो रहे हैं विवाह
लंबे समय से रुकी हुई शादियों के बाद अब कुछ लोग जिला प्रशासन को सूचना दिए ही विवाह कार्यक्रम कर रहे हैं। कोटा कॉलोनी में दो जगहों पर विवाह पर ओपन आर्केस्ट्रा के माध्यम से बारात निकाली गई। जिला प्रशासन विवाह कार्यक्रम का च्वाइस सेंटर के माध्यम से अनुमति दे रहा है। लेकिन विवाह में बैंड व डीजे के लिए अलग से एडीएम कार्यालय से अनुमति लेनी है। इसकी जानकारी लोगों को नहीं होने के कारण बिना अनुमति के ही डीजे बजाया जा रहा है।

जांच नहीं, मास्क बिना ही नाच-गाना
पत्रिका ने कुछ विवाहोत्सव की पड़ताल की तो कार्यक्रम में लोगों की संख्या सीमित देखने को मिली, लेकिन बारात और शादी में लोग मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग से बच रहे हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक सिर्फ 200 लोगों की उपस्थिति में ही विवाह करना है।

आतिशबाजी भी हुई
कलेक्टर ने विवाह कार्यक्रम में आतिशबाजी पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है, लेकिन सभी जगह पटाखे फूटते नजर आए। इस तरह जिला प्रशासन से मिले आदेश का उल्लंघन देखने को मिला।

Published on:
27 Nov 2020 12:12 am
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप