रायपुर

लाश के पास मिली मेट्रो की टिकट, जांच करने मुंबई पहुंची पुलिस, सिपाही की पत्नी का हुआ था कत्ल

Murder Case : पुलिस कॉलोनी में सिपाही की पत्नी की हत्या करने वाले का पुलिस को अहम सुराग मिल गया है।

2 min read
Mar 08, 2024

Raipur Murder Case : पुलिस कॉलोनी में सिपाही की पत्नी की हत्या करने वाले का पुलिस को अहम सुराग मिल गया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम फ्लाइट से मुंबई गई है। हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल थे। महिला के शरीर में धारदार हथियार से कई वार के अलावा उसके शरीर में दांत से काटने के निशान भी मिले हैं। इससे आशंका है कि हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हैं।

हत्या लोकल व्यक्ति की मिलीभगत से बाहर के आरोपियों द्वारा करने का शक जताया जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस ने गुरुवार को महिला के पति से करीब 5 घंटे पूछताछ की। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया है। हत्या में एक बड़ी साजिश का पता चला है। उल्लेखनीय है कि आमासिवनी पुलिस कॉलोनी के ब्लॉक ए के मकान नंबर 4 में रहने वाली जॉली सिंह की मंगलवार की शाम 6.30 बजे से रात 9 बजे के बीच हत्या कर दी गई थी।

4 मार्च कामेट्रो टिकट, इसलिए गहराया शक

जॉली की हत्या उसके मकान के हॉल में हुआ। इसके बाद उसके शव को किचन की ओर घसीटकर ले जाया गया था। सूत्रों के मुताबिक कमरे में महिला के शव के पास पुलिस को मुंबई मेट्रो ट्रेन का एक टिकट मिला था। टिकट में 4 मार्च की तारीख अंकित है। इससे शक जताया जा रहा है कि हत्या करने वालों ने 4 मार्च को मेट्रो ट्रेन का सफर किया है।

पैटर्न से लॉक मोबाइल, एफएसएल भेजा

मृतका के पास दो मोबाइल थे। दोनों मोबाइल में पैटर्न लॉक है। इस कारण पुलिस इसे खोल नहीं पाई है। दोनों मोबाइल को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। इसके पैटर्न लॉक को खोलने के बाद कॉल डिटेल की जांच की जाएगी।

मृतका के पति से 5 घंटे पूछताछ

हत्या के दूसरे दिन पुलिस ने मृतका के पति शिशुपाल सिंह से करीब पांच घंटे पूछताछ की। घटना वाले दिन का उसका लोकेशन आदि की जानकारी ली गई। शिशुपाल सुकमा में डॉग स्कवॉड में सिपाही है। उसने अपनी पहली पत्नी जॉली को छोड़ दिया था। उससे उसका विवाद चल रहा था।

Published on:
08 Mar 2024 12:48 pm
Also Read
View All