रायपुर

Michaung Cyclone : अगले 24 घंटे तक इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Michaung Cyclone Live Update : बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। वहीं आने वाले अगले 24 घंटे तक राहत मिलने के आसार नहीं है। (Weather Alert) बता दें कि चक्रवात के असर से रायपुर समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। जिसके चलते ठंड बढ़ गई है।
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2023, 6:16 PM IST
rian_in_raipur.jpg

cg weather update : मिचौंग तूफान के असर से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। वहीं बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। वहीं आने वाले अगले 24 घंटे तक राहत मिलने के आसार नहीं है। बता दें कि चक्रवात के असर से रायपुर समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। जिसके चलते ठंड बढ़ गई है।


यहां भारी बारिश का अनुमान
भारी बारिश का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग के जिले संभावित है। दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम, बिलासपुर संभाग के जिलों में । जबकि सरगुजा संभाग के जिलों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।


उत्तर की ओर बढ़ रहा सिस्टम

प्रबल चक्रवर्ती तूफान मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर स्थित है, जो उत्तर की ओर 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है तथा यह 15.02 डिग्री उत्तर तथा 80.5 डिग्री पूर्व में कवाली से उत्तर पूर्व की ओर 40 किलोमीटर दूर नेल्लौर से उत्तर उत्तर पूर्व की ओर 80 किलोमीटर दूर बापतला से दक्षिण पश्चिम की ओर 80 किलोमीटर दूर और मछलीपट्टनम से दक्षिण दक्षिण पश्चिम की ओर 140 किलोमीटर दूर स्थित है।

अगले 4 घंटे में बापतला के पास टकराने की संभावना

यह सिस्टम जैसे-जैसे उत्तर की ओर तट के किनारे आएगा वैसे ही वॉल क्लाउड के कुछ भाग लगातार जमीन पर रहेगा। यह तंत्र लगभग उत्तर की ओर दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के समांतर आगे बढ़ते हुए अगले 4 घंटे में बापतला के पास जमीन से टकराने की संभावना है इस समय इसकी हवा की अधिकतम गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरच चमक के साथ भारी वर्षा भी होने की संभावना है।

Published on: