दिनभर बादल छाए रहने के बाद भी हल्की ठंडक का अहसास तो हुआ, लेकिन तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं हुई। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री की वृद्धि के साथ 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दो दिनों में बारिश होने के पूर्वानुमान के फिट बैठने के बाद जिले में अचानक ठंडक बढ़ेगी। बारिश नहीं होने पर तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।