रायपुर

24 घंटे में दो डिग्री से ज्यादा गिर गया न्यूनतम तापमान, इसी के साथ फिर बढ़ गई ठंड…

CG Weather Update: रायपुर में पिछले 24 घंटे में राजधानी में न्यूनतम तापमान दो डिग्री से ज्यादा गिर गया। इससे ठंड फिर बढ़ गई है।
less than 1 minute read
Jan 19, 2025
CG Weather Update
CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के रायपुर में पिछले 24 घंटे में राजधानी में न्यूनतम तापमान दो डिग्री से ज्यादा गिर गया। इससे ठंड फिर बढ़ गई है। अगले दो दिनों में रात का तापमान फिर गिरेगा। इसके बाद तापमान में हल्की वृद्धि होगी। 19 जनवरी को उत्तर छत्तीसगढ़ में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 15 व अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

CG Weather Update: तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री पर आ गया। हालांकि यह सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा है, लेकिन शुक्रवार की तुलना में कम है। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रहा। यह तापमान भी सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा है। जनवरी का तीसरा सप्ताह चल रहा है और ठंड में कमी व बढ़ोत्तरी जारी है। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने से ठंड में कमी व ज्यादा हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 48 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान और गिरेगा। शनिवार को सबसे कम तापमान बलरामपुर में 5.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा तापमान दंतेवाड़ा का 30.8 डिग्री रहा। राजधानी के आउटर में भी हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

Updated on:
19 Jan 2025 10:58 am
Published on:
19 Jan 2025 10:58 am