31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update: मौसम साफ होते ही 3 डिग्री लुढ़का पारा, फिर से पड़ने लगी कड़ाके की ठंड

CG Weather Update: कोरबा जिले में दिन भर चल रही ठंडी हवा और मौसम साफ होते ही एक बार फिर न्यनूतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 9 Jan 2025, 4:11 PM IST

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिन भर चल रही ठंडी हवा और मौसम साफ होते ही एक बार फिर न्यनूतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को न्यनूतम पारा लुढ़ककर 10.3 डिग्री पर पहुंच गई। इसी के साथ तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री की कमी आई है।

यह भी पढ़ें: CG Weather Update: रायपुर समेत कई जिलों में गिरा पारा, शीतलहर जैसे हालात

CG Weather Update: कड़ाके की ठंड

मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात ठंडी हवाएं चली। इसकी वजह से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं बुधवार को दिनभर मौसम साफ रहा। सूर्यदेव के दर्शन हुए। लेकिन लोगाें को ठंड से राहत नहीं मिली। ठंडी हवा की वजह से दिन के पारे में कमी दर्ज की गई है।

शाम होते ही शहर के मुख्य मार्गो पर लोगों की चहल-पहल कम हो गई। लोग ठंड से बचने के लिए घर पर ही दुबके रहे। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग शॉल, स्वेटर, टोपी, ग्लबस, मास्क सहित अन्य गरम कपड़े पहनकर बाहर निकले। काम होने के बाद लोग फिर से घर में दुबक गए। इस कारण बाजार में शाम के बाद कारोबार भी प्रभावित हुआ। बाजार में सुबह चहल-पहल देखने को मिली।