रायपुर

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मां के पार्थिव देह को दिया कांधा, अंतिम संस्कार में नितिन नबीन समेत कैबिनेट मंत्री हुए शामिल

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्तादेवी का मंगलवार शाम को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज मारवाड़ी श्मशान घाट में किया गया। बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी मां के पार्थिव देह को कंधा दिया।

less than 1 minute read
Feb 28, 2024
brijmohan_gave_shoulder_to_mother.jpg

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्तादेवी का मंगलवार शाम को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज मारवाड़ी श्मशान घाट में किया गया। बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी मां के पार्थिव देह को कंधा दिया। प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन समेत कैबिनेट मंत्री, भाजपा के कई वरिष्‍ठ नेता भी शामिल हुए। बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि मां का अंतिम संस्‍कार मारवाड़ी शमशान घाट में किया जाएगा।

इससे पहले मंत्री की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। सांसद सुनील सोनी, मंत्रीगण, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य राजनीतिक-सामाजिक पदाधिकारियों ने भी निधन पर श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Published on:
28 Feb 2024 03:41 pm