Health Benefits of Eating Drumstick: छत्तीसगढ़ में मुनगा बहुतायत होता है। इसकी सब्जी शौक से खाई जाती है। इसकी पत्तियां भी कम पौष्टिक नहीं होती हैं। अब तो इसकी पत्तियों की दवा भी बाजार में उपलब्ध है। मुनगे को इसे कई नामों जैसे- सहजन, सहन, मोरिंगा, सूरजने की फली आदि। मुनगे के अलग-अलग हिस्सों में 300 से ज्यादा रोगों के रोकथाम के गुण हैं। इसमें 92 तरह के मल्टीविटामिन्स, 46 तरह के एंटी ऑक्सीडेंट गुण, 36 तरह के दर्द निवारक और 18 तरह के एमिनो एसिड मिलते हैं।