इस बार महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग, सिद्धि योग और कुंभ राशि में सूर्य, शनि, बुध का युति संबंध रहेगा, जो बेहद शुभ फलदायी माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि पर बन रहे शुभ योग में अगर राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं और जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।