रायपुर

अभिनेत्री से मारपीट करने वाले फिल्म निर्माता मोहित साहू की गिरफ्तारी नहीं, पुलिस ने बताई बड़ी वजह

Mohit Sahu case: छत्तीसगढ़ी फिल्मों की अभिनेत्री से मारपीट के मामले में निर्माता मोहित साहू की एक माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, और न ही कोई धारा बढ़ाई है…

less than 1 minute read
Feb 28, 2026
मोहित साहू ने की खुदकुशी करने की कोशिश ( Photo - Patrika )

Mohit Sahu case: छत्तीसगढ़ी फिल्मों की अभिनेत्री से मारपीट करने वाले निर्माता-निर्देशक मोहित साहू की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। करीब एक माह पहले अभिनेत्री ने आरोपी के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी मोहित की अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई।

ये भी पढ़ें

एक्ट्रेस से मारपीट मामले में मोहित साहू ने की सुसाइड की कोशिश, निजी अस्पताल में भर्ती

Mohit Sahu case: उज्जैन में शादी, रायपुर में मारपीट

उल्लेखनीय है कि फिल्म निर्माता-निर्देशक मोहित साहू ने अभिनेत्री से उज्जैन में शादी की, फिर उसके साथ रायपुर में एक फ्लैट में रहने लगा। इस दौरान उसने अभिनेत्री की जमकर पिटाई की। युवती के सिर में गंभीर चोटें आई। उसने पुरानी बस्ती थाने में मोहित के खिलाफ शिकायत की। इसके दूसरे दिन पुलिस ने मोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

बाद में कोई धारा नहीं बढ़ाई

मामला दर्ज हुए करीब एक माह हो गया, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। प्रारंभ में पुलिस ने मारपीट के अलावा जानलेवा हमला करने के तहत धाराएं लगाने का दावा किया था, लेकिन बाद में कोई धारा नहीं बढ़ाई गई। न ही अब तक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।

पुरानी बस्ती टीआई शील आदित्य सिंह ने कहा कि मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कुछ जांच बाकी है।

Published on:
28 Feb 2026 01:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर