रायपुर

Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में बना लो प्रेशर कराएगा ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

CG Monsoon Update: सावन के बाद अब भादो में भारी बारिश के आसार है। दरअसल प्रदेश में बने लो प्रेशर के असर से कई जिलों में जोरदार बारिश की संभावना है..

2 min read
Aug 26, 2024

CG Monsoon 2024 Update: प्रदेश में एक बार फिर से झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में बना कम दबाव के असर से कई जिलों में बारिश कहर बरपा सकता है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है।

Monsoon 2024: कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश

प्रदेश के अधिकांश सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। वहीं कहीं-कहीं घंटेभर की मूसलाधार बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इधर रायपुर में हल्की बारिश होने से मौसम ( Monsoon 2024 ) खुशनुमा है। हालांकि यहां भी बारिश का अलर्ट है। यह हाल प्रदेश के सभी जिलो में है।

CG Monsoon 2024: दक्षित छत्तीसगढ़ बस्तर में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजात बदला हुआ है। हवा में नमी कम होने के बाद तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री था।

CG Monsoon Update: प्रदेश में बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास मध्य क्षोभमंडल तक स्थित है। इसके साथ प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, सीधी, छैबासा, दिघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। आज बस्तर संभाग में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। कल के बाद प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की सम्भावना है।

और भी है खबरें..

मूसलाधार बारिश से हसदेव बांगों बांध हुआ लबालब, 6 गेट से छोड़ा जा रहा 30 हजार क्यूसेक पानी..

Monsoon Update: मूसलाधार बारिश के कारण जहां कोरबा जिले के भी नदी-नाले ऊफान पर हैं वहीं बांगो बांध छलकने की कगार पर पहुंच चुका है। कोरिया, चिरमिरी व कोरबा में लगातार बारिश से हसदेव बांगों बांध लबालब हो गया है। शनिवार की देर रात 6 गेट खोले गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर..

आकाशीय बिजली बनी काल, अब तक 280 लोगों ने गवां दी अपनी जान, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

छत्तीसगढ़ में मानसून के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा। अब तक कुल 280 मौतें हो चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Updated on:
26 Aug 2024 01:54 pm
Published on:
26 Aug 2024 01:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर