रायपुर

Monsoon: छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा मानसून, 14 जून तक कई जिलों में बारिश के संकेत

Chhattisgarh Weather Update : मानसून के समय पर पहुंचने से धान की बुआई सहित अन्य कृषि कार्यों को गति मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

2 min read
Jun 10, 2026
Monsoon Update
भारी बारिश की संभावना फिलहाल कम (photo source- Patrika)

Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। अनुमान है कि 14 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दस्तक दे सकता है। बता दें कि रायपुर शहर में 10 जून से 14 जून 2026 के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, हालांकि इस दौरान भारी बारिश की संभावना फिलहाल कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गर्मी के साथ उमस का असर बना रहेगा। बीच-बीच में कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, लेकिन व्यापक वर्षा के संकेत नहीं हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं, जिसके प्रभाव से बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। 10 से 13 जून तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 14 जून के आसपास कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। फिलहाल रायपुरवासियों को तेज गर्मी से पूरी राहत मिलने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। दिन के समय तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है, वहीं उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को धूप और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Weather update: हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की प्रगति अनुकूल बनी हुई है और इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है, जबकि कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आंधी के साथ बारिश की संभावना

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागावं , बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर , कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगले में मेघगजजन / आकाशीय क्षबजली / अचानक तेज हवा/ आंधी(40-60 KMPH) / वर्षा की संभावना है।

वही कोंडागावं , उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगावं , गररयाबदं , महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, क्षबलासपरु, कोरबा, जशपुर ,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग,बेमेतरा, कबीरधाम, सुरगुजा, सूरजपुर, कोररया, बलरामपुर, मेंमेघगजजन / आकाशीय क्षबजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) / वर्षा की संभावना है।

मानसून की रफ्तार हुई तेज

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, झारखंड और बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अगले चार से पांच दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अब छत्तीसगढ़ में भी मानसून के आगमन के लिए हालात पूरी तरह अनुकूल हैं और संभावना है कि अगले 3 से 4 दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में यह आधिकारिक तौर पर दस्तक दे देगा।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही किसानों को भी मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखते हुए खेती-किसानी के कार्य करने की अपील की गई है। यदि मानसून की वर्तमान रफ्तार बनी रहती है, तो 14 जून तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जिससे गर्मी से राहत और कृषि गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Updated on:
10 Jun 2026 08:51 pm
Published on:
10 Jun 2026 05:52 pm