रायपुर

CG Monsoon 2026: आखिर कब आएगा मानसून? धूप-उमस से परेशान छत्तीसगढ़, IMD ने बताया कब मिलेगी गर्मी से राहत

Monsoon 2026: छत्तीसगढ़ में गर्मी और उमस बढ़ी, रायपुर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा। अब 23 जून के आसपास मानसून की एंट्री का इंतजार।

2 min read
Jun 21, 2026
CG Monsoon 2026
CG Monsoon 2026: आज कई जिलों में बारिश के आसार(photo-patrika)

CG Monsoon 2026: छत्तीसगढ़ में गर्मी और उमस का असर लगातार बढ़ रहा है। राजधानी रायपुर में तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य तापमान से लगभग 7 डिग्री अधिक है। बारिश थमने के बाद गर्मी और ज्यादा महसूस हो रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग दोपहर के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं और लू से बचाव के लिए सावधानी बरत रहे हैं। मौसम में बदलाव और मानसून का इंतजार जारी है।

Chhattisgarh Monsoon 2026: आज कई जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। दोपहर या शाम के समय कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने के आसार हैं। रायपुर में भी आज तापमान करीब 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। शाम के समय बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की संभावना के साथ कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Chhattisgarh monsoon

23 जून के आसपास मानसून पहुंचने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून (Monsoon 2026) 23 जून के आसपास प्रवेश कर सकता है। मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 15 जून है, ऐसे में इस बार करीब 5 दिन की देरी हो रही है। विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

बारिश के बाद भी गर्मी से राहत नहीं

गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई थी, लेकिन इसके बाद भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। राजधानी रायपुर में शनिवार को लोग तेज धूप से बचने के लिए चेहरे ढककर बाहर निकलते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून के सक्रिय होने के बाद ही तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

साल 2025 का तापमान

  • 25 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री
  • 26 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री
  • 27 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री
  • 28 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री
  • 29 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री
  • 30 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री
  • 31 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री
  • 1 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री
  • 2 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री
Published on:
21 Jun 2026 02:12 pm