रायपुर

14 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र! 5 दिन में 996 सवाल, हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाएगी विपक्ष

CG Monsoon Session 2025: रायपुर में इस बार विधानसभा का मानसून सत्र में जमकर हंगामा होने के आसार है। यह सत्र 14 से 18 जुलाई तक चलेगा।

2 min read
Jun 28, 2025
14 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र!(photo-unsplash)

CG Monsoon Session 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर में इस बार विधानसभा का मानसून सत्र में जमकर हंगामा होने के आसार है। यह सत्र 14 से 18 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुल पांच बैठक होगी। समय कम होने की वजह से सरकार को घेरने के लिए विपक्ष हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इसकी अंतिम रणनीति नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में होने वाली विधायक दल की बैठक में बनेगी। इसमें स्थगन प्रस्ताव के मुद्दे तय होंगे।

CG Monsoon Session 2025: 5 दिन के सत्र के लिए 996 सवाल

विधानसभा में विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायकों के भी तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं। यही वजह है कि मानसून सत्र के लिए अब तक विधायकों ने 996 सवाल लगाए हैं। चूंकि राज्य सरकार को करीब डेढ़ साल हो गए है, इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भाजपा सरकार में हुई गड़बड़ियों के सवाल को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए इस बार विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं है। वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या खाद-बीज की है। इसकी कमी से किसान परेशान है। कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रही है। विधानसभा में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठेगा। इसके अलावा अवैध रेत और अवैध शराब की बिक्री भी सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसके अलावा भारत माला परियोजना में हुए भ्रष्टाचार पर इस बार भी सदन गरमा सकता है।

राज्य कैबिनेट की बैठक 30 को

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 जून को कैबिनेट की अहम बैठक होगी। यह बैठक मंत्रालय में दोपहर 12 बजे से होगी। इस बार की कैबिनेट बैठक खास होगी। 30 जून को मुख्य सचिव अमिताभ जैन सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उन्हें विदाई दी जाएगी। इसके साथ ही नए मुख्य सचिव का स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा शांति नगर परियोजना को कैबिनेट में हरी झंडी दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त अतिशेष धान के निपटाने को लेकर भी फैसला हो सकता है।

Published on:
28 Jun 2025 08:19 am
Also Read
View All

अगली खबर