
CG Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सुबह 11 बजे शुरू हो गया। सदन में सभी सदस्यों ने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। दिवंगत नेताओं में अविभाजित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चार पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई।
बता दें कि मानसून सत्र 26 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में कुल पांच बैठकें होगी। राज्य सरकार आज अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। सत्र के पहले ही दिन विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों ने बलौदाबाजार आगजनी प्रकरण मामले में काम रोको प्रस्ताव लाकर साय सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।
CG Monsoon Session: यह सत्र के पांचों दिन हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्र के दौरान 966 तारांकित और अतारांकित सवाल लगाए गए हैं। इसके अलावा करीब 30 से अधिक ध्यानाकर्षण लग चुके हैं। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने इस बार सरकार को घेरने की अलग रणनीति बनाई है। इससे पहले विधानसभा परिसर में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। पहले दिन ही विपक्ष काम रोको प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।
Updated on:
22 Jul 2024 11:53 am
Published on:
22 Jul 2024 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
