25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CG Monsoon Session 2024: 24 जुलाई को कांग्रेस का विधानसभा घेराव, PCC चीफ दीपक बैज ने ली बैठक

CG Monsoon Session 2024: 24 जुलाई को कांग्रेस का विधानसभा घेराव, PCC चीफ दीपक बैज ने ली बैठक

CG Monsoon session 2024: बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी पूरी ताकत के साथ विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को सफल बनाए...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 20 Jul 2024, 12:35 PM IST

CG Congress news

कांग्रेस पार्टी प्रतिकात्मक फोटो Patrika

CG Monsoon session 2024: राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इसे सफल बनाने के लिए जिलों में बैठकों का दौर जारी है। इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को रायपुर और धमतरी में बैठक की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी पूरी ताकत के साथ विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को सफल बनाए।

CG Monsoon Session 2024: भाजपा के राज में छत्तीसगढ़ अशांत हो गया.

प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा, यह विधानसभा घेराव राज्य के नागरिकों की रक्षा के लिए आवश्यक है। सरकार नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उदासीन है। सरकार को मजबूर करेंगे की वह राज्य की कानून व्यवस्था को सुधारे। भाजपा के राज में शांत छत्तीसगढ़ अशांत हो गया है। अराजकता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अपराधी इतने ज्यादा बेलगाम हो गए है कि राज्य में एसपी कलेक्टर कार्यालय जलाये जा रहे है। मॉब लिंचिंग हो रही है।

यह भी पढ़ें: CG Political: विधानसभा में सरकार को घेरने कांग्रेस ने बनाई ये रणनीति, 22 जुलाई से शुरु हो रहा मानसून सत्र

थाने में चाकूबाजी हो रही सरकार सुशासन का राग अलाप रही। नागरिको को भय के माहौल जीवन जीना पड़ रहा है। इस बैठक में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, विकास उपाध्याय, राजेंद्र तिवारी, प्रतिमा चंद्राकर, गिरीश दुबे, एजाज ढेबर, प्रमोद दुबे, सुबोध हरितवाल, आकाश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।