रायपुर

Raipur District Hospital: मां बनने की खुशी मातम में बदली, डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल में डॉक्टर ही नहीं थे

Raipur District Hospital: अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इमरजेंसी के दौरान गायनेकोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति के आरोपों पर स्वास्थ्य संचालनालय ने जांच शुरू की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 11:51 AM IST
Raipur District Hospital
पंडरी जिला अस्पताल रायपुर (photo Patrka)

District Hospital: रायपुर जिला अस्पताल पंडरी के गायनी विभाग में डॉक्टरों की लापरवाही से डिलीवरी के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। मामले की जांच के लिए बुधवार को स्वास्थ्य संचालनालय की टीम पहुंची। उन्होंने डॉक्टरों के अलावा स्टाफ से बातचीत की। मामले में नेहरू मेडिकल कॉलेज में पीजी कर रही एक छात्रा की लापरवाही की बात सामने आ रही है। घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है।

ऑपरेशन से कराई गई डिलीवरी

रात में एक महिला की डिलीवरी ऑपरेशन से कराई गई। बाद में महिला की हालत बिगड़ने लगी। तब अस्पताल में एक भी गायनेकोलॉजिस्ट नहीं थीं। बताया जा रहा है कि स्टाफ की सूचना के बावजदू डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे। इससे महिला की मौत हो गई। बुधवार को स्वास्थ्य संचालनालय की टीम ने डॉ. निर्मला यादव के नेतृत्व में मामले की जांच की। ये बात भी सामने आई है कि अस्पताल में कई वीआईपी गायनेकोलॉजिस्ट पदस्थ हैं, जो इमरजेंसी में कभी ड्यूटी नहीं करती। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय तिवारी ने कहा कि वे हाईकोर्ट के काम से बिलासपुर में हैं, इसलिए मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे पाएंगे।

वीआईपी गायनेकोलॉजिस्ट की ड्यूटी को लेकर भी सवाल

जिला अस्पताल में कई गायनेकोलॉजिस्ट पदस्थ होने के बावजूद इमरजेंसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि अस्पताल में पदस्थ कई वीआईपी गायनेकोलॉजिस्ट इमरजेंसी ड्यूटी नहीं करतीं। यदि यह स्थिति सही पाई जाती है तो यह अस्पताल की ड्यूटी व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर विषय है। सरकारी अस्पतालों में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को चौबीस घंटे विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिलना जरूरी है।

Updated on:
26 Nov 2026, 11:51 AM IST
Published on: